वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने 2025 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में इच्छुक सभी उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप ITI, HSC, ग्रेजुएट या इंजीनियरिंग पास हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
JOIN NOW |
Table of Contents
VMC Vadodara Bharti 2025
Vadodara Municipal Corporation (VMC) ने हाल ही में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें असिस्टेंट मशीन मैन, DTP ऑपरेटर, स्टोर सुपरिटेंडेंट जैसे अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 हैं। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है, तो VMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।
लेकिन आवेदन से पहले आपको इस भर्ती की सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करनी चाहिए, जिसमें पद विवरण, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं। यह सभी जानकारी इस लेख में विस्तार से बताएं गई हैं।
Overview Of VMC Vadodara Bharti 2025
संगठन | वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) |
भर्ती | VMC Vadodara Bharti 2025 |
पद | असिस्टेंट मशीन मैन, DTP ऑपरेटर, स्टोर सुपरिटेंडेंट और अन्य |
कुल वेकैंसी | 06 |
आवेदन अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2025 |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
VMC Official Website | https://vmc.gov.in |
Join Whatsapp |
VMC Vacancy 2025
वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने कुल 06 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमे असिस्टेंट मशीन मैन, DTP ऑपरेटर, स्टोर सुपरिटेंडेंट जैसे अन्य पदों शामिल हैं। यहां पद विवरण की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई हैं।
पद नाम | कुल वेकैंसी |
बाइंडर (प्रेस) | 01 |
असिस्टेंट मशीन मैन | 01 |
DTP ऑपरेटर | 02 |
मटेरियल ऑफिसर | 01 |
स्टोर सुपरिटेंडेंट | 01 |
ट्रेनिंग ऑफिसर | 01 |
Eligibility Criteria For VMC Vadodara Bharti 2025
वैसे तो सभी पदों की पात्रता मानदंड अलग अलग है, जिसमे शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शामिल हैं। यह पात्रता मानदंड को पूरा करने के बाद ही आप Vadodara Mahanagar Palika Bharti में आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मापदंड की पूरी जानकारी नीचे प्रदान की गई हैं।
Education Qualification of Vadodara Municipal Corporation Bharti 2025
बाइंडर (प्रेस) पद की शैक्षणिक योग्यता:
- ITI पास होने चाहिए।
- प्रिंटिंग प्रेस में 5 साल का बाइंडर काम का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट मशीन मैन पद की शैक्षणिक योग्यता:
- HSC + ITI पास होने चाहिए।
- ऑटोमैटिक प्रिंटिंग मशीन चलाने का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
DTP ऑपरेटर पद की शैक्षणिक योग्यता:
- HSC पास होने चाहिए।
- गुजराती/अंग्रेजी टाइपिंग जानकारी और हिंदी/गुजराती/अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
मटेरियल ऑफिसर पद की शैक्षणिक योग्यता:
- किसी भी मान्य विश्व विद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियर पास होने चाहिए।
स्टोर सुपरिटेंडेंट पद की शैक्षणिक योग्यता:
- ग्रेजुएट पास और संबंधित ट्रेड में 5 साल का अनुभव।
ट्रेनिंग ऑफिसर पद की शैक्षणिक योग्यता:
- ग्रेजुएट पास
- प्रतिष्ठित कंपनी/संस्थान में मानव संसाधन/प्रशिक्षण संबंधी कार्य का 05 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Age Limit of Vadodara Municipal Corporation Bharti 2025
Vadodara Bharti में आवेदन करने से पहले आपको इसकी अधिसूचना के मुताबिक आयु सीमा को पूरा करना होगा, तभी आप आवेदन कर सकते हों। वैसे आयु सीमा में आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। यहां सभी पदों की अधिकतम आयु की जानकारी दी गई हैं।
पद नाम | अधिकतम आयु |
बाइंडर (प्रेस) | 25 वर्ष |
असिस्टेंट मशीन मैन | 30 वर्ष |
DTP ऑपरेटर | 30 वर्ष |
मटेरियल ऑफिसर | 40 वर्ष |
स्टोर सुपरिटेंडेंट | 35 वर्ष |
ट्रेनिंग ऑफिसर | 35 वर्ष |
Application Fees For VMC Vadodara Bharti 2025
Vadodara Municipal Corporation Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, यह शुल्क 400 रूपये है। एक बार शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं मिलेगा। शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा, यह आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क: 400/-
Read More: Bank of Baroda New Bharti 2025: विभिन्न पदों पर भर्ती! सीधा लिंक से करे आवेदन?
VMC Recruitment 2025 Apply Online
VMC Vadodara Bharti 2025 की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से है, इसलिए आपको VMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहां अपना रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे स्टेप दिए गए हैं।
- सबसे पहले VMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां अपना रजिस्ट्रेशन करे, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों अपलोड करें।
- साथ में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- लास्ट में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें।
Important Dates For VMC Vadodara Bharti 2025
- अधिसूचना जारी तिथि: 12/04/2025
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 12/04/2025
- आवेदन अंतिम तिथि: 30/04/2025
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 30/04/2025
Selection Process For VMC Bharti 2025
वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) भर्ती 2025 में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमे लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन शामिल हैं। नीचे यह तीनों चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई हैं।
लिखित परीक्षा (Written Exam)
VMC Recruitment 2025 के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
परीक्षा में योग्यता से संबंधित प्रश्न, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और गणित शामिल होते हैं।
परीक्षा 100 अंकों की हो सकती है और न्यूनतम पासिंग मार्क्स VMC द्वारा तय किए जाएंगे।
इंटरव्यू
लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू में सामान्य ज्ञान, तकनीकी ज्ञान और कम्युनिकेशन स्किल्स चेक किए जा सकते हैं।
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
लिखित परीक्षा/इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों (शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण, आवास प्रमाण पत्र आदि) के साथ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
VMC Bharti 2025 Salary
सैलरी VMC के नियमानुसार होगी, जो पद और अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। VMC Bharti 2025 में मिलने वाली सैलरी की संपूर्ण जानकारी यहां नीचे दी गई है। पहले तीन से चार वर्ष फिक्स वेतन दिया जाएगा, जब की इसके बाद वेतन बढ़ेगा।
पद नाम | सैलरी |
बाइंडर (प्रेस) | 26,000/- |
असिस्टेंट मशीन मैन | 21,100/- |
DTP ऑपरेटर | 26,000/- |
मटेरियल ऑफिसर | 53,100 से 1,67,800/- |
स्टोर सुपरिटेंडेंट | 53,100 से 1,67,800/- |
ट्रेनिंग ऑफिसर | 53,100 से 1,67,800/- |
Important Links For Vadodara Municipal Corporation Bharti 2025
ओर पढ़े, Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025: 9900 वेकैंसी जारी! जानें पूरी जानकारी?
समापन
VMC Vadodara Bharti 2025 में ITI, 12वीं पास, ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अच्छे अवसर हैं। यदि आप वडोदरा में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो 30 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन करें। आवेदन से पहले इस लेख में दी गई Vadodara Municipal Corporation Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ले। जिसमें पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क और अन्य जानकारी शामिल हैं।
Q1. VMC Vadodara Bharti 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: VMC भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन यह तीन चरणों शामिल हैं। जिसके आधार पर आपका चयन किया जाएगा।
Q2. VMC भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
Ans: लिखित परीक्षा से 1-2 सप्ताह पहले VMC की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Q3. क्या VMC Bharti 2025 में आरक्षण लागू होगा?
Ans: हाँ, गुजरात सरकार के नियमानुसार SC, ST, OBC, EWS और PwD उम्मीदवारों को आरक्षण दिया जाएगा।
Q4. VMC भर्ती 2025 के लिए सिलेबस कहाँ से डाउनलोड करें?
Ans: VMC की आधिकारिक वेबसाइट पर से परीक्षा पैटर्न और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हों।
Q5. VMC ka full form
Ans: Vadodara Municipal Corporation (वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन)