अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 के तहत कुल 1500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। जिसके लिए आवेदन 24 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा। आवेदन करने से पहले आपको Union Bank Recruitment 2024 Notification की सभी जरूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को Union Bank में अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इस लेख में आपको Union Bank LBO Recruitment 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Table of Contents
Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024
Union Bank of India ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत यूनियन बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पद की 1500 रिक्तियों की घोषणा हुई हैं। यूनियन बैंक हर साल ऐसी कई सारी पोस्ट जारी करती है, जिसके तहत हर साल कई सारे छात्रों को रोजगार देती हैं। इस साल की Union Bank Recruitment 2024 Notification, 24 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2024 हैं।
अगर आप भी इस Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 के लिए उत्सुक है, तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। क्योंकि इस लेख में आपको Union Bank Recruitment 2024 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य सभी जानकारी नीचे प्रदान की गई हैं।
Union Bank LBO Recruitment 2024 Overview
संगठन | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
भर्ती | Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 |
पद | Local bank officer |
कुल रिक्तियां | 1500 |
आवेदन तिथि | 24 अक्टूबर 2024 |
union Bank Exam Date 2024 | जल्द जारी होगी। |
union Bank admit card 2024 | जल्द जारी होगा। |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
वेबसाइट | www.unionbankofindia.co.in |
Union Bank Recruitment 2024 for freshers Vacancy
Union Bank Recruitment 2024 Notification के मुताबिक लोकल बैंक ऑफिसर पद पर कुल 1500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस पद में भारत के सभी स्टेट में अलग अलग रिक्तियां है और इसमें अलग अलग श्रेणियों के लोगों की अलग अलग वेकैंसी है, जिसकी जानकारी नीचे हैं,[
स्टेट | SC | ST | OBC | EWS | UR | total |
आंध्रप्रदेश | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
असम | 07 | 03 | 13 | 05 | 22 | 50 |
गुजरात | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
कर्नाटक | 45 | 22 | 81 | 30 | 122 | 300 |
केरल | 15 | 07 | 27 | 10 | 41 | 100 |
महाराष्ट्र | 07 | 03 | 13 | 5 | 22 | 50 |
ओडिशा | 15 | 07 | 27 | 10 | 41 | 100 |
तमिलनाडु | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
तेलंगाना | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
वेस्ट बंगाल | 15 | 07 | 27 | 10 | 41 | 100 |
Union Bank Recruitment 2024 Notification Eligibility Criteria
Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 में आवेदन करने से पहले आपको इसकी पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा, इस पात्रता मानदंड में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शामिल है, जिसकी जानकारी नीचे बताए गए है,
Union Bank LBO Recruitment 2024 Education Qualification
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार या उसके नियामक द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Union Bank LBO Recruitment 2024 Age Limit
लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए आपकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में अन्य पछात वर्ग के लोगों को सरकार के नियमानुसार छूट दी गई हैं।
Union Bank Recruitment 2024 Notification Application Fees
Union Bank LBO Recruitment 2024 Notification के मुताबिक आपको आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमे ओबीसी, EWS, जनरल वर्ग के लिए 850 रुपए है और एससी, एसटी, PwBD वर्ग के लिए 175 रुपए हैं।
यह आवेदन शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन करना होगा, यह आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
- OBC/EWS/General: 850/-
- SC/ST/PwBD: 175/-
Read More:
RPSC Agriculture Department Recruitment 2024: पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी यहां देखें?
Union Bank Recruitment 2024 Apply Online
Union Bank LBO Recruitment 2024 में आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आप Union Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है और इसे नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आप आसानी से कर सकते हैं।
- सबसे पहले Union Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां Career सेक्शन में जाकर Local Bank Officer Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आवेदन फॉर्म पर सभी जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म के साथ आपके आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- बस में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- लास्ट में आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Union Bank LBO Recruitment 2024 Selection Process
Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। हर चरण महत्वपूर्ण है और उम्मीदवारों को सभी चरणों में सफल होना आवश्यक है। आइए विस्तार से जानते हैं, चयन प्रक्रिया के तीनों चरणों के बारे में,
Online Written Exam of Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024
यह भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है, जिसमे उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के कुल अंक और समय सीमा के बारे में नीचे एग्जाम पैटर्न के सेक्शन विस्तार से बताया गया हैं।
Interview of Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024
- जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें ग्रुप डिस्कशन/ साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित तकनीकी प्रश्न, व्यक्तिगत जानकारी और आपकी समस्याओं को हल करने की क्षमता को जांचा जाएगा। ग्रुप डिस्कशन/ साक्षात्कार (Interview) दोनों में सफल होने के बाद अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
Document Verification of Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024
- ग्रुप डिस्कशन/ साक्षात्कार के बाद, चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें निम्नलिखित दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी,
Union Bank LBO Recruitment 2024 Notification Documents
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि।
- अन्य आवश्यक दस्तावेज़, जो Union Bank द्वारा निर्दिष्ट किए जाएंगे।
अंतिम चयन
- उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को Union Bank में Local Bank Officer के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
Union Bank Recruitment 2024 Notification Exam Pattern
Union Bank LBO Recruitment 2024 Notification में आवेदन करने के बाद सभी छात्र को लोकल बैंक ऑफिसर पद की परीक्षा का पैटर्न जानना जरूरी होता है, क्योंकि एग्जाम पैटर्न से आपको पता चलता है, की आपको किस किस विषय पर तैयारी करनी हैं। यहां Union Bank LBO Recruitment 2024 का पूरा एग्जाम पैटर्न दिया गया हैं,
- Local Bank Officer पद की लिखित परीक्षा का पेपर कुल 200 मार्क का होगा, जिसमें 155 प्रश्न होगे।
- इस पूरे पेपर के लिए 180 मिनिट का समय दिया जाएगा।
- यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होगा।
- लास्ट में Local Bank Officer पद के लिए अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध लेखन परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
- अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध लेखन परीक्षा में कुल 2 प्रश्न होगे, जिसके कुल 25 मार्क होगा। इस पेपर के लिए 30 मिनिट का समय दिया जाएगा।
Union Bank LBO Exam Pattern
विषय का नाम | प्रश्न | मार्क | समय |
तर्क और कंप्यूटर योग्यता | 45 | 60 | 60 मिनिट |
सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता | 40 | 40 | 35 मिनिट |
डेटा विश्लेषण और व्याख्या | 35 | 60 | 45 मिनिट |
इंग्लिश भाष | 35 | 40 | 40 मिनिट |
Total | 155 | 200 | 180 मिनिट |

Union Bank LBO syllabus / Union Bank LBO Recruitment 2024 Syllabus
Union Bank of India lbo Syllabus में लिखित परीक्षा चार प्रमुख विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है, जिसमें पहला तर्क और कंप्यूटर योग्यता, दूसरा सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता, तीसरा डेटा विश्लेषण और व्याख्या और चौथा इंग्लिश भाषा। इन विषयों के सिलेबस और उनके भीतर आने वाले टॉपिक्स की जानकारी निम्नलिखित है,
Union Bank of India lbo Syllabus
- तर्क और कंप्यूटर योग्यता (Reasoning and Computer Aptitude)
इस विषय में उम्मीदवार की तर्कशक्ति और कंप्यूटर की जानकारी की जांच की जाती है। इसे दो भागों में बांटा जा सकता है, तर्कशक्ति और कंप्यूटर योग्यता। यह दोनों विषय के सिलेबस में,
(i) तर्कशक्ति (Reasoning Ability)
- सिलोज़्म (Syllogism)
- इनपुट-आउटपुट (Input-Output)
- रक्त संबंध (Blood Relations)
- वर्णमाला श्रृंखला (Alphabet Series)
- वर्ण और संख्या सीरीज (Alpha-Numeric Series)
- कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding)
- दिशा-निर्देश (Direction Sense)
(ii) कंप्यूटर योग्यता (Computer Aptitude)
- कंप्यूटर की मूल बातें (Basic Computer Fundamentals)
- कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (Computer Hardware and Software)
- इंटरनेट और नेटवर्किंग (Internet and Networking)
- एमएस ऑफिस (MS Office – Word, Excel, PowerPoint)
- कंप्यूटर वायरस और सुरक्षा (Computer Viruses and Security)
- डेटाबेस प्रबंधन (Database Management)
- ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating Systems)
- सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता (General/Economy/Banking Awareness)
इस विषय में बैंकिंग और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, आर्थिक परिदृश्यों और बैंकिंग नीतियों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके सिलेबस में,
- बैंकिंग शब्दावली (Banking Terminology)
- मौद्रिक नीति (Monetary Policy)
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की नीतियाँ
- वित्तीय बाजार (Financial Markets)
- बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट (Banking Regulation Act)
- वर्तमान बैंकिंग सुधार (Current Banking Reforms)
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार (National and International News)
- संविधान और सरकारी योजनाएँ (Constitution and Government Schemes)
- भारत की आर्थिक प्रणाली (Indian Economy)
- भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन (Indian and International Organizations)
- डेटा विश्लेषण और व्याख्या (Data Analysis and Interpretation)
यह विषय उम्मीदवार की संख्यात्मक और विश्लेषणात्मक क्षमता की जांच करता है। इसमें डेटा को समझने और उसकी व्याख्या करने से जुड़े प्रश्न आते हैं। इस विषय के सिलेबस में,
- डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation)
- टेबुलर डेटा (Tabular Data)
- बार चार्ट और पाई चार्ट (Bar Graphs and Pie Charts)
- लाइन चार्ट (Line Graphs)
- मिश्रित ग्राफ़ (Mixed Graphs)
- अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)
- प्रतिशत (Percentage)
- लाभ और हानि (Profit and Loss)
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple and Compound Interest)
- समय और कार्य (Time and Work)
- अंग्रेजी भाषा (English Language)
इस विषय में उम्मीदवार की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ और व्याकरण की जानकारी की जांच की जाती है। अंग्रेजी भाषा के सिलेबस में,
- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Reading Comprehension)
- क्लोज़ टेस्ट (Cloze Test)
- पैराजम्बल्स (Para Jumbles)
- त्रुटि पहचान (Error Spotting)
- वाक्य सुधार (Sentence Improvement)
- रिक्त स्थान भरना (Fill in the Blanks)
- समानार्थक और विपरीतार्थक शब्द (Synonyms and Antonyms)
- वाक्य निर्माण (Sentence Formation)
- वाक्य पूर्ण करना (Sentence Completion)
Union Bank LBO Recruitment 2024 Salary
Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों के लिए सैलरी JMGS-I (Junior Management Grade Scale-I) के आधार पर दी जाएगी। इसका वेतनमान निम्नलिखित है,
इसका मतलब है कि उम्मीदवार की शुरुआती सैलरी 48,480 होगी, जो निम्नलिखित वेतन संरचना के अनुसार बढ़ती जाएगी,
- 48,480 से 62,480: पहली 7 सालों के लिए हर साल 2,000 की वृद्धि होगी।
- 62,480 से 67,160: अगले 2 सालों तक 2,340 की वार्षिक वृद्धि होगी।
- 67,160 से 85,920: अंतिम 7 सालों तक 2,680 की वार्षिक वृद्धि होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां: Union Bank Recruitment 2024 Notification
नोटिफिकेशन जारी तिथि: 23/10/2024
आवेदन प्रारंभ तिथि: 24/10/2024
आवेदन अंतिम तिथि: 13/11/2024
union Bank Exam Date 2024: जल्द जारी होगी।
महत्वपूर्ण लिंक्स: Union Bank Recruitment 2024 Notification
Union Bank LBO Recruitment 2024 Notification link
समापन
Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। यदि आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं। इस लेख में आपको Union Bank Recruitment 2024 Notification और Union Bank LBO Recruitment 2024 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं, जिसमे चयन प्रक्रिया, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न भी शामिल हैं।
Union Bank Recruitment 2024 Notification के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की तिथि 24 अक्टूबर 2024 से 13 नवंबर 2024 है।
Union Bank LBO Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क में,
OBC/EWS/General: 850/-
SC/ST/PwBD: 175/-
Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 की लिखित परीक्षा में कौन-कौन से विषय होंगे?
लिखित परीक्षा में चार प्रमुख विषय होंगे:
तर्क और कंप्यूटर योग्यता
सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता
डेटा विश्लेषण और व्याख्या
अंग्रेजी भाषा
Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले Union Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
4 thoughts on “Union Bank Local Bank Officer Recruitment 2024, 1500 रिक्तियां, जानें सिलेबस, एग्जाम पैटर्न जानें अन्य पूरी जानकारी?”