अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। SBI Bank ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) के 168 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। SBI SO Bharti 2024 असिस्टेंट मैनेजर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और फायर) के पदों के लिए होगी। इस लेख में हम आपको SBI Bank SO Assistant Manager (Engineer) Bharti 2024 से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि रिक्तियां, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां।
JOIN NOW |
Table of Contents
SBI SO Bharti 2024
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में यानी 22 नवंबर को स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) की भर्ती की घोषणा की है, जिसके लिए SBI ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी हैं। SBI Recruitment 2024 Notification PDF के मुताबिक़ असिस्टेंट मैनेजर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और फायर इंजिनियर) के पदों पर कुल 168 रिक्तियां जारी की हैं। SBI SO Bharti 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2024 हैं। आवेदन करने से पहले आपको SBI Recruitment 2024 Notification में दी गई सभी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। SBI Notification के अनुसार यहां आपको यह पूरी जानकारी दी गई हैं।
Overview Of SBI SO Bharti 2024
संगठन | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
भर्ती | SBI SO Bharti 2024 |
पद | असिस्टेंट मैनेजर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और फायर इंजिनियर) |
कुल रिक्तियां | 168 |
आवेदन अंतिम तिथि | 12 दिसंबर 2024 |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://sbi.co.in |
SBI SCO Vacancy 2024
Sbi ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) के पदों पर कुल 168 वेकैंसी जारी की है, जिसमे असिस्टेंट मैनेजर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और फायर इंजिनियर) जैसे पद शामिल हैं। यह पदों की संख्या में विभिन्न श्रेणियों के छात्रों के लिए अलग अलग पद है, जिसकी यहां आपको पद विवरण की विस्तार से जानकारी दी गई हैं।
पद | ग्रेड | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल पद |
Assistant Manager (Engineer- Civil) | JMGS-I | 06 | 03 | 11 | 03 | 19 | 42 |
Assistant Manager (Enginee- Electrica) | JMGS-I | 03 | 01 | 06 | 02 | 13 | 25 |
Assistant Manager (Engineer- Fire) | JMGS-I | 16 | 07 | 26 | 10 | 42 | 101 |
Eligibility Criteria Of SBI Bank SO Assistant Manager (Engineer) Bharti 2024
SBI SO Bharti 2024 में आवेदन करने के लिए आपकी पात्रता मानदंड संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। वैसे सभी पदों की पात्रता मानदंड अलग अलग है, जिसकी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी गई हैं।
Education Qualification Of SBI Bank Bharti 2024
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) पद की शैक्षणिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
- बहुमंजिला वाणिज्यिक / संस्थागत / आवासीय भवनों के निर्माण / रखरखाव में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) पद की शैक्षणिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
- सभी विद्युत उपकरणों जैसे यूपीएस, जेनरेटर, ऊर्जा बचत की स्थापना, हैंडलिंग और रखरखाव में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर (फायर) पद की शैक्षणिक योग्यता:
- बी.ई./बी.टेक या फायर इंजीनियरिंग/फायर टेक्नोलॉजी में डिग्री।
- अग्नि के क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का समग्र अनुभव होना अनिवार्य हैं।
Age Limit Of SBI Bank Bharti 2024
SBI Bank SO Assistant Manager (Engineer) Bharti 2024 के लिए आपकी आयु सीमा में असिस्टेंट मैनेजर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) दोनों पद की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। जबकि असिस्टेंट मैनेजर (फायर) की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वैसे आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) पद की आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (फायर) पद की आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
Application Fees Of SBI SO Bharti 2024
SBI Assistant manager Recruitment 2024 में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, यह भुगतान आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं। वैसे सभी छात्रों के लिए यह शुल्क नहीं है, कैटेगरी के मुताबिक शुल्क तय किया गया हैं।
आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क में जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750/- रुपए है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क या सूचना शुल्क नहीं है।
Apply online Of SBI Specialist Cadre Officers Bharti 2024
SBI SCO Bharti 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसलिए आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस आवेदन के साथ ही आपको शुल्क का भी भुगतान करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,
How to Apply Of SBI Bank Bharti 2024
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- ‘Careers’ सेक्शन पर क्लिक करें और वहां SBI SCO Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
- अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण करे और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन हो जाएं।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- लास्ट में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
Important Dates Of SBI SO Bharti 2024
आवेदन प्रारंभ तिथि: 22/11/2024
आवेदन अंतिम तिथि: 12/12/2024
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12/12/2024
एग्जाम तिथि: जनवरी 2025
Read More: BRO Bharti 2024 Notification जारी! 466 पदों पर भर्ती! अभी करे आवेदन, देखें पूरी जानकारी?
Selection Process Of SBI SCO Bharti 2024
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा निकाली गई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) भर्ती में चयन प्रक्रिया पद के आधार पर अलग-अलग है। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- सिविल/इलेक्ट्रिकल) पद की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं, जबकि असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- फायर) पद की चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार शामिल हैं। आइए, यह चयन प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी हासिल करते हैं,
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- सिविल/इलेक्ट्रिकल) पद की चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू)।
लिखित परीक्षा:
- यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा में उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान और सामान्य योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।
- इसमें विषयवार प्रश्न और कट-ऑफ मार्क्स होंगे।
साक्षात्कार (इंटरव्यू):
- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू में उम्मीदवार के तकनीकी ज्ञान, अनुभव और पेशेवर कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
- अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- फायर) पद की चयन प्रक्रिया
इन पदों की चयन प्रक्रिया अन्य पदों से थोड़ी अलग है, इसमें शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार (इंटरव्यू) शामिल हैं।
शॉर्टलिस्टिंग:
- उम्मीदवारों को उनके आवेदन में दी गई योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्टिंग के लिए SBI द्वारा तय मानदंड लागू होंगे।
साक्षात्कार (इंटरव्यू):
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के फायर इंजीनियरिंग ज्ञान, अनुभव और कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
- अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
SBI SO Bharti 2024 Exam Pattern
विषय | प्रश्न | मार्क | समय |
रीज़निंग का परीक्षण | 50 | 50 | 30 मिनट |
मात्रात्मक योग्यता | 35 | 35 | 30 मिनट |
अंग्रेजी भाषा | 35 | 35 | 30 मिनट |
सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 50 | 100 | 45 मिनट |
Salary Of SBI Assistant manager Recruitment 2024
SBI के यह पद पर न केवल आकर्षक वेतन प्रदान करते हैं, बल्कि भत्तों और लाभों के मामले में भी बेहद लाभकारी हैं। चयनित उम्मीदवारों को समय-समय पर वेतन वृद्धि के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा, जिससे यह नौकरी एक बेहतरीन अवसर बनती है।
SBI SO Bharti 2024 में सिलेक्शन होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 48,480/- सैलरी मिलेगी, इसके बाद आपके कार्य और अनुभव के साथ 85,920/- रुपए तक सैलरी बढ़ती रहती हैं।
SBI के इन पदों पर चयनित अधिकारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), शहर क्षतिपूर्ति भत्ता (CCA), भविष्य निधि (PF), राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS), मेडिकल सुविधा, लीव फेयर कंसेशन (LFC) और छुट्टियों का लाभ, इंश्योरेंस, और अन्य बैंक-नियमित सुविधाएं भी दी जाएगी।
Important Links Of SBI Bank SO Assistant Manager (Engineer) Bharti 2024
यह भी पढ़े, Central Bank of India SO Bharti 2024: 253 पदों पर आवेदन शुरू! जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया?
समापन
SBI Specialist Cadre Officers Bharti 2024 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। अधिक जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस लेख में आपको SBI SO Bharti 2024 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क, तिथियां और अन्य जानकारी शामिल हैं।
प्रश्न 1. SBI SCO भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: असिस्टेंट मैनेजर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) यह दोनों पद की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) शामिल है, जबकि असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- फायर) पद की चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार (इंटरव्यू) शामिल हैं।
प्रश्न 2. SBI SCO पदों के लिए क्या सैलरी मिलेगी?
उत्तर: SBI भर्ती में वेतनमान 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 है, इसके अलावा DA, HRA, CCA, PF, NPS, LFC, मेडिकल सुविधा और अन्य बैंक लाभ भी मिलेंगे।
प्रश्न 3. SBI SO Bharti 2024 के लिए कितनी रिक्तियां और कोन कोन से पदों पर भर्ती जारी हुई हैं?
उत्तर: कुल 168 पद रिक्त हैं और असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- सिविल) के 42 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल) के 25 पद और असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर- फायर) के 101 पद पर भर्ती जारी हुई हैं।
प्रश्न 4. sbi recruitment 2024-25 apply online link
उत्तर: SBI भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक https://sbi.co.in/web/careers/current-openings हैं।
प्रश्न 5. sbi recruitment 2024 apply online last date
उत्तर: SBI भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2024 है। आप sbi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।