RRB NTPC Recruitment 2024: अंडरग्रेजुएट के 3445 पदों पर भर्ती, सैलरी, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी!

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के अंतर्गत स्नातक स्तरीय पदों पर 2024 के लिए RRB NTPC Recruitment 2024 प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत 3445 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2024 से 20 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। इस लेख में, हम RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया।

RRB NTPC Recruitment 2024 Overview

संगठनरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्तीRRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024
पदकॉमरीशियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
रिक्तियां3445
आवेदन मोड़ऑनलाइन
वेबसाइटwww.rrbapply.gov.in

RRB NTPC Recruitment 2024 Notification

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में तकनीकी लोकप्रिय कैटेगरी के 10+2 स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों की भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी हैं। जिसमे कुल 3445 रिक्तियां पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2024 हैं।

RRB NTPC Recruitment 2024 Notification में आपको पात्रता मानदंड, पद विवरण, तिथियां, आवेदन शुल्क, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी जानकारी आप पढ़ सकते हों। इस अधिसूचना के मुताबिक सभी जानकारी यहां इस लेख में दी गई हैं।

RRB NTPC Vacancy 2024/ आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 के लिए कुल 3445 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसमें कॉमरीशियल कम टिकट क्लर्क के 2022 पद, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद और ट्रेन क्लर्क के 72 पदों पर भर्ती जारी हुई हैं।

NTPC Undergraduate Posts

पद लेवल 7th cpcमेडिकल स्टैंडर्डरिक्तियां
कॉमरीशियल कम टिकट क्लर्क3B-22022
अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट2C-2361
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट2C-2990
ट्रेन क्लर्क2A-372

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 21/09/2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20/10/2024
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21/10/2024 से 22/10/2024
  • एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 10-15 दिन पहले
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2024 (संभावित)

Read More:

10th ke baad army kaise join kare 2024-25: 10वीं के बाद आर्मी में भर्ती होने की जानें पूरी जानकारी! फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, ट्रेनिंग

RRB NTPC Recruitment 2024 Eligibility Criteria

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में उत्सुक सभी उम्मीदवार के लिए पात्रता मानदंड की जानकारी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि अगर आपकी शैक्षणिक योग्यता सही होगी तभी आप इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। आइए, पात्रता मानदंड की जानकारी हासिल करते हैं।

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 Qualification

  • आपके के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा पास होनी चाहिए।
  • कॉमरीशियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क की शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और 50% के साथ पास होने चाहिए।
  • अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट की शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 Age Limit

  • सभी पदों के लिए आयु सीमा में, उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RRB NTPC Recruitment 2024 Application Fees

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, यह भुगतान आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। वैसे सभी कैटेगरी के लोगो के लिए अलग अलग शुल्क है, जिसमें

  • जनरल/ ओबीसी/ पीडब्लूएस: 500/-
  • एसटी/ एससी/ पीएच: 250/-
  • सभी कैटेगरी की महिला: 250/-

RRB NTPC Recruitment 2024 Selection Process

RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) के तहत स्नातक स्तरीय पदों के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को सभी चरणों में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के बाद ही अंतिम चयन प्राप्त होगा। आइए, चयन प्रक्रिया पर स्टेप बाय स्टेप जानकारी देखते हैं,

प्रथम चरण: RRB NTPC CBT 1

  • यह प्रारंभिक परीक्षा होती है, जिसमें उम्मीदवारों की बुनियादी जानकारी और योग्यता का परीक्षण किया जाता है।
  • पहले चरण की CBT परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए समान होगी, चाहे वे किसी भी पद के लिए आवेदन कर रहे हों।

दूसरा चरण: RRB NTPC CBT 2

दूसरा चरण उन उम्मीदवारों के लिए है, जो पहले चरण की CBT 1 परीक्षा में सफल होते हैं। यह परीक्षा पदों के अनुसार अलग अलग होती है।

तीसरा चरण: टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट (कुछ पदों के लिए)

  • यह परीक्षा क्लर्क और टाइपिस्ट पदों के लिए अनिवार्य है। उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) की टाइपिंग गति अंग्रेजी या हिंदी में प्राप्त करनी होगी।

चौथा चरण: दस्तावेज़ वेरिफिकेशन

  • उपरोक्त परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें आपका सभी जरूरी दस्तावेज़ वेरिफिकेशन किया जाता हैं।

पांचवा चरण: मेडिकल परीक्षा

  • अंतिम चरण में, उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा आधारित मेडिकल मानदंडों के अनुसार मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। इसमें दृष्टि, सुनने की क्षमता और सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित परीक्षण शामिल होंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से रेलवे की नौकरियों के लिए सक्षम हैं। पद के मुताबिक मेडिकल स्टैंडर्ड की जानकारी उपर दी गई हैं।
RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024

RRB NTPC Recruitment 2024 Exam Pattern

RRB NTPC Recruitment 2024 परीक्षा में दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (CBT) होती हैं—पहला चरण और दूसरा चरण। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) या कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) भी आयोजित किए जाते हैं। आइए प्रत्येक चरण के परीक्षा पैटर्न को विस्तार से समझते हैं,

RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern

पहला चरण सामान्य प्रारंभिक परीक्षा है, जो सभी उम्मीदवारों के लिए समान होती है। पहला चरण में नकारात्मक अंकन भी होता हैं। इसके एग्जाम पैटर्न में,

  • CBT 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते है, जिसके कुल 100 मार्क होते हैं।
  • इस CBT 1 परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • CBT 1 परीक्षा की परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित होगी।

NTPC CBT 1 Exam Pattern

विषयप्रश्नमार्क
गणित3030
सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता3030
सामान्य जागरूकता4040
कुल100100

RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

दूसरा चरण मुख्य परीक्षा होती है, जो पद के अनुसार अधिक गहन होती है। इसमें अधिक अंक और विस्तृत विषयों का परीक्षण किया जाता है। इसमें भी हर एक गलत जवाब पर नकारात्मक अंकन किया जाता हैं।

  • CBT 2 एग्जाम में कुल 120 प्रश्न होते है, जिसके कुल 120 मार्क होते हैं।
  • CBT 2 एग्जाम के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • CBT 2 एग्जाम की परीक्षा भी बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित होगी।

NTPC CBT 2 Exam Pattern

विषयप्रश्नमार्क
गणित3535
सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता3535
सामान्य जागरूकता5050
कुल120120

यह भी पढ़े, RRC WR Recruitment 2024: रेलवे में 5066 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी! अभी करें आवेदन? rrc-wr.com

RRB NTPC Recruitment 2024 Syllabus/ आरआरबी एनटीपीसी Syllabus

RRB NTPC Recruitment 2024 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को इसका सिलेबस की जानकारी हासिल करनी चाहिए। इस आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दोनो CBT परीक्षा का सिलेबस की जानकारी यहां दी गई हैं।

RRB NTPC CBT 1 Syllabus

  • गणित: प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, लाभ और हानि, समय और दूरी, क्षेत्रमिति, संख्या प्रणाली, बीजगणित, आदि।
  • सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता: दिशा-निर्देश, सिलसिलेवार पैटर्न, पहेलियाँ, वेन आरेख, न्यायशास्त्र, आदि।
  • सामान्य जागरूकता: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाएँ, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, भारतीय संविधान, और सामान्य विज्ञान।

RRB NTPC CBT 2 Syllabus

  • गणित: पहले चरण के जैसे ही, लेकिन अधिक गहराई और कठिनाई के साथ।
  • सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता: उन्नत स्तर की तार्किक और विश्लेषणात्मक प्रश्न।
  • सामान्य जागरूकता: विस्तृत सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स।

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 Required Documents

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • हस्ताक्षर

RRB NTPC Recruitment 2024 Apply Online

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC की स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती में आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन आप आरआरबी की आधाकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। उत्सुक उम्मीदवारों आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024” के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म पर आपकी सभी जरुरी जानकारी भरें।
  • इसके साथ आपके आवश्यक दस्तावेज़ भी अपलोड करें।
  • इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
  • इसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • लास्ट में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB NTPC Recruitment 2024 Salary/ RRB NTPC Undergraduate Salary

RRB NTPC Recruitment 2024 के तहत विभिन्न पदों के लिए वेतनमान 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार निर्धारित किया गया है। आइए इन पदों पर मिलने वाली सैलरी पर जानकारी देखें,

  • कॉमरीशियल कम टिकट क्लर्क: 21,700/-
  • अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट: 19,900/-
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 19,900/-
  • ट्रेन क्लर्क: 19,900/-

महत्वपूर्ण लिंक

अधिसूचना डाउनलोड: यहां क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन करें: यहां क्लिक करें।

समापन

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2024 के तहत रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जो उम्मीदवार रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर योजना बनाएं। इसके लिए इस लेख में RRB NTPC Recruitment 2024 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई हैं।

RRB NTPC Recruitment 2024 के तहत Undergraduate की कितनी रिक्तियां जारी की गई हैं?

RRB NTPC 2024 के तहत स्नातक स्तरीय पदों के लिए कुल 3445 रिक्तियां जारी की गई हैं।

RRB NTPC 2024 में आवेदन की तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।

RRB NTPC 2024 में क्या नकारात्मक अंकन होगा?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट की सैलरी क्या है?

इन दोनों पदों पर वेतन ₹19,900/- प्रति माह निर्धारित है।

क्या दस्तावेज़ सत्यापन के बाद फाइनल सेलेक्शन होता है?

हाँ, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के बाद ही फाइनल सेलेक्शन होता है।

2 thoughts on “RRB NTPC Recruitment 2024: अंडरग्रेजुएट के 3445 पदों पर भर्ती, सैलरी, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी!”

Leave a Comment