भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2025 की घोषणा कर दी है। RBI Junior Engineer Bharti 2025 के तहत सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पदों पर वेकैंसी जारी हुई हैं। इच्छुक ओर योग्य उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आपको RBI Junior Engineer Notification 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करनी चाहिए।
RBI Recruitment 2024 Notification से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में प्रदान की गई है, जैसे पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य सभी जानकारी शामिल हैं।
JOIN NOW |
Table of Contents
RBI Junior Engineer Bharti 2025
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पदों पर भर्ती जारी की है, जिसके तहत RBI ने कुल 11 रिक्तियां जारी की हैं। RBI Bank Bharti 2025 के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है, RBI Recruitment 2024 Notification के मुताबिक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए आपको RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उत्सुक सभी उम्मीदवारों 30 दिसंबर 2024 से अपना आवेदन कर सकते है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 है।
Overview of RBI Bank Bharti 2025
संगठन | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) |
भर्ती | RBI junior engineer Bharti 2025 |
पद | जूनियर इंजीनियर |
कुल वेकैंसी | 11 |
आवेदन अंतिम तिथि | 20 जनवरी 2025 |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://opportunities.rbi.org.in |
Join Whatsapp |
RBI junior engineer Vacancy 2025
RBI ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए कुल 11 वेकैंसी जारी की हैं। जिसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद की 6 रिक्तियां और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद की 5 रिक्तियां हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को भारत के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्ति दी जाएगी।
पद का नाम | कुल पद |
जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 06 |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 05 |
RBI Junior Engineer Bharti 2025 Eligibility Criteria
RBI Recruitment 2025 में आवेदन करने से पहले आपको RBI JE Eligibility की जांच करनी चाहिए, क्योंकि आपकी पात्रता मानदंड RBI Recruitment 2024 Notification pdf के मुताबिक होनी चाहिए। यहां आपको RBI JE Notification pdf की पूर्ण पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई हैं।
RBI JE Bharti 2025 Education Qualification
जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद की शैक्षणिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (न्यूनतम 65% अंक) या डिग्री आवश्यक।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद की शैक्षणिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (न्यूनतम 65% अंक) या डिग्री आवश्यक।
अनुभव: संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
यह भी पढ़े, UPSC CDS Bharti 2025 Notification: 457 पदों पर भर्ती, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी?
RBI JE Bharti 2025 Age Limit
RBI Bank Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वैसे आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की ज्यादा जानकारी आप अधिसूचना में देख सकते हैं।
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
RBI JE Bharti 2025 Application Fees
RBI Junior Engineer Bharti 2025 PDF में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, यह शुल्क में जनरल/ओबीसी/EWS वर्ग के छात्रों को 450 रुपए का भुगतान और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के छात्रों को 50 रुपए का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा, यह आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।
- जनरल/ओबीसी/EWS: 450/-
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: 50/-
RBI Junior Engineer Bharti 2025 Selection Process
RBI Bank Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा शामिल हैं। यह चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों के तकनीकी और भाषाई कौशल का आकलन करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
Online Competitive Examination (ऑनलाइन परीक्षा)
ऑनलाइन परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। यह एक देशव्यापी परीक्षा होगी, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। RBI Recruitment 2024 syllabus में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
RBI Junior Engineer Recruitment 2024 Syllabus में सामान्य जागरूकता, इंग्लिश भाषा, संख्यात्मक योग्यता और इंजीनियरिंग विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
Language Proficiency Test (भाषा दक्षता परीक्षा)
ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) में शामिल होना होगा।
उम्मीदवार को उस राज्य या क्षेत्र की आधिकारिक भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जहां उन्होंने आवेदन किया है।
यह परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों स्वरूपों में हो सकती है।
यदि उम्मीदवार भाषा दक्षता परीक्षा में असफल होते हैं, तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
अंतिम चयन (Final Selection)
ऑनलाइन परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
अंतिम सूची केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जिन्होंने दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पार किया है।
RBI Bank Bharti 2025 Exam Pattern
RBI Junior Engineer Bharti 2025 की परीक्षा में 190 प्रश्न का पेपर होगा, जिसका कुल 250 मार्क होगा।
इस एग्जाम के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगा, जिसमे गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा में उम्मीदवारों को न्यूनतम अर्हक अंक (cut-off marks) प्राप्त करना अनिवार्य है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
अंग्रेजी भाषा (English Language) | 50 | 50 | 30 मिनट |
सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 50 | 50 | 25 मिनट |
इंजीनियरिंग विषय (Civil/Electrical) | 40 | 100 | 30 मिनट |
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) | 50 | 50 | 30 मिनट |
ओर पढ़े, Indian Port Association Bharti 2024: कार्यकारी पदों पर भर्ती! पूरी जानकारी यहां पढ़ें?
RBI Junior Engineer Bharti 2025 apply online
RBI JE Recruitment 2024 में आवेदन आपको ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा, इसलिए आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहां आपको आवेदन फॉर्म भरकर, शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के नीचे स्टेप दिए गए हैं,
- सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जाएं।
- ‘Recruitment for Junior Engineer 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र में अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Important Dates of RBI Bank Junior Engineer Bharti 2025
आवेदन प्रारंभ तिथि: 30/12/2024
आवेदन अंतिम तिथि: 20/01/2025
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20/01/2025
एग्जाम तिथि: 08/02/2025
RBI JE Salary / RBI Junior Engineer Recruitment 2025 Salary
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और अन्य लाभ दिए जाते हैं। जिसमें विभिन्न भत्तों और लाभों को जोड़कर, चयनित उम्मीदवारों की मासिक ग्रॉस सैलरी लगभग 53,000/- से 60,000/- के बीच होती है।
RBI में जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करते हुए, उम्मीदवारों को पदोन्नति के कई अवसर मिलते हैं। उच्च पदों पर बढ़ने के साथ वेतन और भत्तों में भी वृद्धि होती है। सरकारी नौकरी की स्थिरता, शानदार सैलरी और अतिरिक्त भत्ते इसे एक बेहतरीन करियर विकल्प बनाते हैं।
Important Links of RBI Junior Engineer Notification 2025
Also Read: PGCIL Officer Trainee Bharti 2024: ऑफिसर ट्रेनी पदों पर भर्ती! जानें संपूर्ण जानकारी?
समापन
RBI Junior Engineer Bharti 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इस लेख में RBI JE Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे पद विवरण, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क, एग्जाम पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं। अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने भाई दोस्तों को शेयर करें और अधिक अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।
Q1. क्या RBI Junior Engineer Bharti 2025 में भाषा दक्षता परीक्षा अनिवार्य है?
Ans: हां, भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) अनिवार्य है। यह उस राज्य की आधिकारिक भाषा में होगी, जहां उम्मीदवार ने आवेदन किया है।
Q2. RBI Junior Engineer Bharti 2025 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?
Ans: RBI JE Bharti 2025 के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि), पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज़ जरूरी हैं।
Q3. RBI Bank Bharti 2025 की ऑनलाइन परीक्षा की तिथि क्या है?
Ans: ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 08 फरवरी 2025 हैं।
Q4. क्या RBI Junior Engineer Bharti में नेगेटिव मार्किंग है?
Ans: हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
Q5. RBI ka full form
Ans: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India)
2 thoughts on “RBI Junior Engineer Bharti 2025: RBI बैंक में भर्ती जारी! जानें एग्जाम पैटर्न, सैलरी, अन्य पूरी जानकारी?”