Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025: 9900 वेकैंसी जारी! जानें पूरी जानकारी?

Railway Recruitment Board (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार 9900 पदों पर भर्ती होगी, जो रेलवे में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अगर आप भी Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025 के लिए उत्सुक है, तो आपको RRB ALP Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करनी चाहिए, इसमें पद विवरण, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं। यह सभी जानकारी इस लेख में विस्तार से बताए गए हैं।

WHATSAPPJOIN NOW

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती जारी को है, जिसके तहत कुल 9900 वेकैंसी निकाली गई हैं। RRB ALP New Vacancy 2025 के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है।

RRB ALP Recruitment 2025 Notification के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 09 मई 2025 तक चलेगी, इसलिए आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

Overview For Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025

संगठनरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्तीRRB Assistant Loco Pilot Bharti 2025
पद नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
कुल वेकैंसी9900
आवेदन तिथि10 अप्रैल 2025
आवेदन मोड़ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in
Join WhatsappWhatsapp

Railway ALP Vacancy 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट की कुल 9900 वेकैंसी जारी की है, जिसके लिए सही पात्रता मानदंड रखने वाले उम्मीदवारों 10 अप्रैल से अपना आवेदन कर सकते हैं।

पदकुल वेकैंसी
असिस्टेंट लोको पायलट9900

Read More: Jamnagar Municipal Corporation Bharti 2025: जानें सैलरी, चयन प्रक्रिया, शुल्क, अन्य जानकारी?

Eligibility Criteria For Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025

RRB ALP Recruitment 2025 में आवेदन करने से पहले आपको इसकी अधिसूचना के मुताबिक पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा, यह पात्रता मानदंड के आधार पर ही आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको संपूर्ण पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई हैं।

Education Qualification For RRB ALP Bharti 2025

  • 10वीं पास + ITI (रेलवे संबंधित ट्रेड) या
  • डिप्लोमा इन मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग। या
  • B.Sc (Physics/Mathematics/Chemistry)

Age Limit For RRB ALP Bharti 2025

Railway ALP Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपकी आयु 18 वर्ष से कम या 30 वर्ष से अधिक है तो आप इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हो। वैसे आयु सीमा में आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

RRB ALP Recruitment 2025 Notification

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2025 की अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आप 10 अप्रैल 2025 से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अधिसूचना में ALP bharti की सभी जानकारी दी गई है, जैसे पद विवरण, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं।

RRB ALP Recruitment 2025 Notification

Selection Process For Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025

RRB ALP Bharti 2025 में चयन निम्नलिखित चरणों में होगा, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) – प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, Aptitude Test (यदि आवश्यक हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट। असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए आपको यह चरणों को सफलतापूर्वक पास करना होगा। नीचे चयन प्रक्रिया के सभी चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

चरण 1: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT – Computer Based Test)

यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, जिसमें दो अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं, CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा) और CBT-2 (मुख्य परीक्षा)।

CBT-1 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।

इसमें हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

चरण 2: Aptitude Test

यदि आवश्यक होगी तो कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जा सकता हैं।

इसमें मनोवैज्ञानिक और तकनीकी योग्यता की जाँच की जाती है।

यह टेस्ट को पास करने के लिए कम से कम 42% अंक लाना अनिवार्य है (SC/ST को छूट मिल सकती है)।

चरण 3: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

CBT और Aptitude Test पास करने वाले उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इसमें आपके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है।

जरूरी दस्तावेज:

  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज़

चरण 4: मेडिकल टेस्ट

RRB ALP पद के लिए मेडिकल फिटनेस जरूरी है।

विजन (दृष्टि): 6/6 या 6/9 (बिना चश्मे के)

सामान्य स्वास्थ्य: उच्च रक्तचाप, मधुमेह या गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए।

आमतौर पर मेडिकल स्टैंडर्ड A- 1 होना चाहिए।

फाइनल मेरिट लिस्ट

CBT-1, CBT-2, Aptitude Test, DV और मेडिकल के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों को ट्रेनिंग और पोस्टिंग दी जाएगी।

और पढ़े, Pilot Kaise Bane 2025: पायलट कैसे बने स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया, कुल खर्चा, फ्लाइंग स्कूल और सैलरी की पूरी जानकारी देखें?

Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2025 Apply Online

ALP Recruitment 2025 की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से है, इसलिए आपको RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहां आपको आवेदन पत्र के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा इसके बाद ही आवेदन सबमिट होगा। RRB ALP Apply Online करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • “ALP Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • इसके साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों अपलोड करें।
  • दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • लास्ट में आवेदन फॉर्म को सबमिट करे और एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

Important Dates For Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 10/04/2025
  • आवेदन अंतिम तिथि: 09/05/2025
  • एडमिट कार्ड जारी तिथि: जल्द जारी होगी।
  • एग्जाम तिथि: जल्द जारी होगी।

RRB ALP New Vacancy 2025 Salary

RRB Assistant Loco Pilot (ALP) पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और कई सरकारी सुविधाएँ मिलती हैं। असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level-2 7वें CPC के अनुसार 19,900/- वेतन दिया जाता हैं।

  • Assistant Loco Pilot salary: 19,900/-

RRB ALP की सैलरी 19,900 (बेसिक) + भत्तों के साथ 35,000 – 40,000 प्रति माह हो जाती है, जो इसे युवाओं के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी बनाती है। साथ ही, रेलवे की सुविधाएँ और करियर ग्रोथ इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।

आवेदन करने का सीधा लिंक

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

RRB की आधिकारिक वेबसाइट

यह भी पढ़े, GPSC Assistant Professor Bharti 2025: गुजरात में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती! सीधा लिंक से अभी करे आवेदन

समापन

Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025 में 9900 पदों पर आवेदन का यह सुनहरा मौका है। अगर आप रेलवे में सुरक्षित और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं, तो 10 अप्रैल से 09 मई 2025 के बीच आवेदन जरूर करें। आवेदन से पहले RRB ALP Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए, इसमें पद विवरण, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं। यह सभी जानकारी इस लेख में विस्तार से बताए गए हैं।

Q1: RRB ALP की तैयारी कैसे करें?

Ans: सबसे पहले पिछले वर्षों के पेपर हल करें, रेलवे तकनीकी पुस्तकें (ITI/डिप्लोमा सिलेबस) पढ़ें और इसके साथ मॉक टेस्ट दें और टाइम मैनेजमेंट सुधारें।

Q 2: Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025 के लिए मेडिकल मानक क्या हैं?

Ans: दृष्टि (Vision) 6/6 या 6/9 (बिना चश्मे के) और A – 1 मेडिकल मानक होना चाहिए।

Q3: RRB ALP New Vacancy 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन चरणों शामिल है, पहला चरण CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा) और CBT-2 (मुख्य परीक्षा), दूसरा चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और तीसरा चरण मेडिकल टेस्ट।

2 thoughts on “Railway Assistant Loco Pilot Bharti 2025: 9900 वेकैंसी जारी! जानें पूरी जानकारी?”

Leave a Comment