हर साल हजारों युवा पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं। ‘पुलिस कैसे बने‘ की नौकरी न केवल सम्मानजनक होती है, बल्कि समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने का भी एक अहम हिस्सा होती है। अगर आप भी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको विस्तार से स्टेप बाय स्टेप बताया गया है, कि Police kese Bane।
अगर आप भी पुलिस में भर्ती होने का सपना देखते हैं, तो इसके लिए सही दिशा में तैयारी और जानकारी होना बेहद जरूरी है। Police kese Bane in hindi की भर्ती प्रक्रिया में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक फिटनेस और परीक्षा का सही ढंग से सामना करना आवश्यक होता है। यहां हम विस्तार से जानेंगे कि police kaise bante hai और इसके लिए किन-किन चरणों को पार करना होता है।
JOIN NOW |
Table of Contents
Police kese Bane / how to become a police officer in india
पुलिस कैसे बनेंगे इसके लिए सबसे पहले आपको यह तय करना होगा, कि आप पुलिस में किन पद पर भर्ती होना चाहते हों, क्योंकि पुलिस विभाग में कई सारे पद होते है, जैसे कि कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, PSI, एसपी, IPS और अन्य।
पुलिस का काम जिम्मेदारी भरा होता है, इसलिए Police kese Bane in hindi के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा बहुत मायने रखती हैं। यह सभी पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा होती हैं। आइए, जानतें है, कि पुलिस के सभी पदों में क्या क्या शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा होती है, इसकी जानकारी नीचे दी गई हैं।
पुलिस कैसे बने इन हिंदी / पुलिस कैसे बने पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप
सबसे पहले पुलिस बनने के लिए आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पर ध्यान देना चाहिए। पुलिस विभाग के सभी पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा आवश्यक होती है।
पुलिस की नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक होती है। पुलिस विभाग में विभिन्न पद होते हैं और हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग होती है। यहां पुलिस विभाग के विभिन्न पदों और उनके लिए Police banne ke liye yogyata की जानकारी दी गई है।
पुलिस विभाग के विभिन्न पदों (Various posts of police department)
- कांस्टेबल (Constable)
- हेड कांस्टेबल (Head Constable)
- सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector)
- असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Assistant Sub-Inspector)
- इंस्पेक्टर (Inspector)
- डीएसपी (Deputy Superintendent of Police)
- आईपीएस (Indian Police Service – IPS)
Read More:
पुलिस के विभिन्न पदों की पात्रता मानदंड / Police banne ke liye kya yogyata honi chahiye
1. कांस्टेबल (Constable)
कांस्टेबल पुलिस विभाग में नीचे स्तर का पद होता है, कांस्टेबल बनने के लिए आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं होती है। कुछ राज्यों में 12वीं पास अनिवार्य होती है, जबकि अन्य में 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।
- पुलिस कांस्टेबल योग्यता: 10वीं या 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
2. हेड कांस्टेबल (Head Constable)
हेड कांस्टेबल बनने के लिए आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होती है। इसके साथ ही कुछ विभागों में कंप्यूटर दक्षता की भी मांग की जा सकती है।
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
3. सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector)
सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए। यह पद अधिक जिम्मेदारी वाला होता है, इसलिए उच्च शिक्षा की आवश्यकता होती है।
- शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
- आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष
4. असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Assistant Sub-Inspector)
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए भी ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य होती है। इसके अलावा, कुछ विभागों में कंप्यूटर या टेक्निकल स्किल्स की भी मांग होती है।
- शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)।
- आयु सीमा: 20 से 25 वर्ष
5. इंस्पेक्टर (Inspector)
इंस्पेक्टर बनने के लिए आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन होना चाहिए। यह पद सब-इंस्पेक्टर के ऊपर का पद होता है और इसमें अधिक जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता है।
- शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)।
- आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
6. डीएसपी (Deputy Superintendent of Police)
डीएसपी बनने के लिए आपका ग्रेजुएशन होना जरूरी है। यह पद राज्य सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरा जाता है।
- शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)।
- आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
7. आईपीएस (Indian Police Service – IPS)
आईपीएस अधिकारी बनने के लिए UPSC (सिविल सेवा परीक्षा) पास करना अनिवार्य है, जिसके लिए ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक होती है। यह पुलिस सेवा का उच्चतम पद होता है।
- शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)।
- आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष
यह सभी पुलिस विभाग के विभिन्न पदों है, आप जिस पद के लिए नियुक्त होना चाहते हो, वह पद पसंद करें और इसकी पात्रता मानदंड को पूरा करें। यह Police ki yogyata को पूरा करने के बाद आपको इसकी शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज़ वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग की जानकारी हासिल करनी चाहिए, क्योंकि यह सभी परीक्षण पुलिस बनने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
आपको Police kese Bane in hindi के लिए यह सभी परीक्षा पास करनी होगी। आइए, पुलिस की लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंड की जानकारी हासिल करते हैं।
लिखित परीक्षा / Police Written Exam
Police kese Bane इसके लिए आपकी पात्रता मानदंड पूरी करने के बाद आपको पुलिस भर्ती में अप्लाई करना होगा। भर्ती में आवेदन के बाद आपको पहले पुलिस लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
कई पुलिस भर्ती में पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है या पहले शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाती हैं। यहां पहले Police Written Exam की जानकारी दी गई हैं। आपको Police kese Bane इसके लिए आपको लिखित परीक्षा पर जानकारी हासिल करनी चाहिए, क्योंकि इस परीक्षा के अंक के आधारित आपकी अंतिम मेरिट सूची तैयारी की जाती हैं।
पुलिस लिखित परीक्षा (Written Exam) पुलिस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक होती है। यह परीक्षा उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान को परखने के लिए आयोजित की जाती है। विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न और प्रश्नों का स्तर भिन्न हो सकता है।
पुलिस में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देनी होती है और यह भर्ती हर साल आती जाती रहती है, जिसमे यह भर्ती राज्य स्तर या तो नेशनल स्तर पर आयोजित की जाती हैं। आपको पुलिस बनने के लिए यह भर्ती आने के बाद आपको इसमें अप्लाई करना होता हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण प्रमुख परीक्षा के नाम बताए गए हैं,
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
- सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा (IPS अधिकारी के लिए)
- SSC CGL (Staff Selection Commission – Combined Graduate Level)
यह लिखित परीक्षा पास होने के बाद आपको शारीरिक परीक्षा देनी होती है, जिसमे आपकी लंबाई, दौड़, छाती, लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य परीक्षण शामिल होते हैं और यह सभी टेस्ट लिया जाता हैं। यह शारीरिक परीक्षण की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई हैं।
यह भी पढ़े,
पुलिस फिजिकल टेस्ट की जानकारी? / Police physical test Details
लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको Police physical test Requirements को पास करना होता है। जिसमें आपकी लंबाई, छाती, दौड़ और अन्य टेस्ट शामिल होते हैं।
पुलिस विभाग में भर्ती के लिए Police physical Requirements बहुत महत्व होता है। पुलिस फिजिकल मापदंड सुनिश्चित करते हैं, कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यों को सही ढंग से कर सकते हैं। Police physical test पद के अनुसार थोड़े अलग होते हैं, यहां सामान्य शारीरिक मापदंड की जानकारी दी गई हैं।
Police physical test Requirements
लंबाई (Height): Police kese Bane
- पुरुष उम्मीदवार: 160 से 165 सेमी
- महिला उम्मीदवार: 145 से 150 सेमी
छाती (Chest) केवल पुरुषों के लिए: Police kese Bane
- बिना फुलाए: 80 सेमी से 85 सेमी
- फुलाकर: 85 से 90 सेमी
दौड़ (Running): Police kese Bane
- पुरुष उम्मीदवार: 1600 मीटर (1.6 किमी) दौड़ 6-8 मिनट में पूरी करनी होती है।
- महिला उम्मीदवार: 800 मीटर दौड़ 4-6 मिनट में पूरी करनी होती है।
लंबी कूद (Long Jump): Police kese Bane
- पुरुष उम्मीदवार: 12-14 फीट की लंबी कूद करनी होती है।
- महिला उम्मीदवार: 10 फीट की लंबी कूद करनी होती है।
ऊंची कूद (High Jump): पुलिस कैसे बने
- पुरुष उम्मीदवार: 3.5 से 4 फीट की ऊंची कूद
- महिला उम्मीदवार: 2.5 से 3 फीट की ऊंची कूद
शॉट पुट (Shot Put): पुलिस कैसे बने
- पुरुष उम्मीदवार: 16 पाउंड (7.26 किलोग्राम) गोला फेंकने की क्षमता।
- महिला उम्मीदवार: 4 किलोग्राम का गोला फेंकने की क्षमता।
पुलिस मेडिकल कैसे होता है? / Police Medical test Details
शारीरिक मापदंड परीक्षा पास करने के बाद आपका का पुलिस मेडिकल टेस्ट लिया जाता है। Police Medical test in hindi में आपकी आंखों की रोशनी, कान, नाक और बाकी शारीरिक जांच की जाती है। पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है।
दृष्टि (Vision)
दृष्टि स्पष्ट और सामान्य होनी चाहिए। बिना चश्मे के और चश्मे के साथ दोनों ही दृष्टियों की जांच की जाती है। जिसमें,
- बिना चश्मे के: 6/6 या 6/9
- चश्मे के साथ: 6/9 या 6/12
दस्तावेज़ सत्यापन / Police Document Verification
मेडिकल टेस्ट और शारीरिक परीक्षा में सफल होने के बाद आपके शैक्षिक और व्यक्तिगत दस्तावेज़ों वेरिफिकेशन के लिए आपको बुलाया जाता हैं, Police Verification document में आपकी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और पहचान से जुड़े सभी दस्तावेज़ों की जांच होती है।
Police Verification document in hindi
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- जन्म प्रमाणपत्र
- शैक्षणिक सर्टिफिकेट
- फोटो और अन्य
ट्रेनिंग / Police Training Requirements
सभी परीक्षा पूरी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती है। Police Training के दौरान उन्हें कानून, हथियारों का उपयोग, क्राइम सीन हैंडलिंग और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है।
Police Training पुलिस भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो चयनित उम्मीदवारों को पुलिस के कार्यों, जिम्मेदारियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से तैयार करता है। Police Training girl हर पुलिस कर्मी के लिए अनिवार्य होती है और इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही आपको पुलिस में पूर्ण रूप से शामिल किया जाता है।

12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? / 12th ke baad Constable kaise bane
12वीं के बाद पुलिस बनना सभी छात्रों का ख्वाब होता है, लेकिन दिक्कत यह होती है, की 12वीं के बाद कांस्टेबल पुलिस बनने के लिए सही जानकारी नहीं होती है। इस वजह से किसी का सपना साकार नहीं हो पता है। अगर आप भी 12th ke baad police kaise bane तो इसके लिए सभी महत्वपूर्ण सही जानकारी यहां नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपको कांस्टेबल बनने की सही जानकारी मिल जाएगी।
12 ke baad police constable kaise bane स्टेप बाय स्टेप जानकारी?
- शैक्षणिक योग्यता जांचें: सबसे पहले 12वीं के बाद कांस्टेबल बनने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से) और आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदन करें: पुलिस भर्ती जारी होने के बाद अधिसूचना देखें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर अपना आवेदन कर लें।
- लिखित परीक्षा: आवेदन के बाद लिखित परीक्षा की तारीख के दिन परीक्षा दे और इसे पास करें।
- शारीरिक मापदंड (PMT) & PET: लिखित परीक्षा में पास होने के बाद आपको शारीरिक मापदंड के सभी टेस्ट में सफलता हासिल करनी होगी।
- मेडिकल टेस्ट: अब मेडिकल टेस्ट में आपका स्वास्थ्य और दृष्टि की जांच की जाती हैं। इसमें आपका स्वास्थ्य एक दम फीट (सही) होना चाहिए।
- दस्तावेज़ सत्यापन: मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा।
- मेरिट लिस्ट: यह सभी चरणों को पास करने के बाद एक मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसमे अपना नाम चेक करें।
- ट्रेनिंग (Training): मेरिट लिस्ट में आपका नाम आने के बाद आपको 6-12 महीने की पुलिस ट्रेनिंग दी जाती हैं।
- नियुक्ति (Appointment): ट्रेनिंग सफलतापूर्वक होने के बाद आपको कांस्टेबल पद के रूप में नियुक्ति मिल जाती हैं।
इस तरह यह सभी चरणों का पालन करके आप 12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल बन सकते हैं। आपको पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए यह सभी परीक्षा पास करनी होगी, इसके बाद ही आप कांस्टेबल बन सकते हैं। यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आपके सभी संबंधियों को शेयर करे, ताकि वो भी यह जानकारी पढ़ कर अपना करियर बना सकें।
12वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें? / 12th ke baad Constable ki taiyari kaise kare
यदि आप भी 12वीं के बाद पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पुलिस की सभी परीक्षा को पास करना होगा। यह सभी छात्रों जानना चाहते है, कि पुलिस की तैयारी कैसे करें? अगर आप भी इस सवाल से परेशान है, तो इसके लिए नीचे पुलिस की तैयारी करने की सभी जानकारी बताए गए हैं, जिसका फॉलो करके आप आसानी से पुलिस की परीक्षा पास कर पाएंगे।
सबसे पहले तो आप पुलिस का पाठ्यक्रम की जानकारी प्राप्त करें। राज्य और केंद्र की पुलिस भर्ती के अनुसार पाठ्यक्रम थोड़ा बदल सकता है, इसलिए भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि अधिसूचना में सिलेबस की सभी जानकारी दी जाती हैं।
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के सिलेबस में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी/अंग्रेजी जैसे विषयों की, भारतीय संविधान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल होते हैं।
इस सिलेबस के आधारित तैयारी में प्राथमिक गणित और रीजनिंग (तार्किक सोच, पहेलियाँ) का अभ्यास करते रहे। नियमित रूप से प्रश्नों को हल करें और टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। पुलिस परीक्षा के लिए अच्छी पुस्तकों और मॉक टेस्ट का चयन करें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी मॉक टेस्ट और क्विज़ हल करें और रोज़ाना समाचार पत्र पढ़ें और करंट अफेयर्स की किताबें या मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
इस लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक मापदंड और चिकित्सा परीक्षण भी होता हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य टेस्ट शामिल होते हैं। इसके लिए आपको रोज़ाना एक्सरसाइज और दौड़ने की प्रैक्टिस करें ताकि शारीरिक फिटनेस अच्छी रहे।
पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? / police banne ke liye 12th me kitne marks
पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? यह इस बात पर निर्भर करता है, कि आप किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं और भर्ती कौन सा राज्य या केंद्रीय पुलिस बल है। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, और मेडिकल टेस्ट के आधार पर एक कटऑफ मार्क्स तय किए जाते हैं।
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के कुल मार्क पद के अनुसार बदलते हैं। सामान्य रूप से 100-200 अंक की परीक्षा होती है। इसमें हर राज्य और पुलिस बल अपनी कटऑफ तय करता है। सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 50-60% तक होती है, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए कम कटऑफ होती है।
लिखित परीक्षा के अंक, शारीरिक दक्षता और अन्य परीक्षा के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट लिस्ट में स्थान पाने के लिए लिखित परीक्षा में अच्छे मार्क प्राप्त करना आवश्यक होता है। कुल मिलाकर, पुलिस भर्ती में सफल होने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50-60% मार्क और अन्य चरणों में भी सफल होना जरूरी है।
समापन
पुलिस में भर्ती होने का सपना सिर्फ मेहनत और समर्पण से ही पूरा हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना, पढ़ाई में मेहनत करना और सभी प्रक्रिया को सही तरीके से समझना ही आपको पुलिस बनने में मदद कर सकता है। अगर आप भी समाज की सुरक्षा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें और अपने सपने को साकार करें। इस लेख में आपको Police physical test Requirements, Police Kese Bane 2025 और 12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? इसकी संपूर्ण जानकारी दी गई हैं।
12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल बनने की प्रक्रिया क्या है?
12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए पात्रता जांचें, भर्ती अधिसूचना के अनुसार आवेदन करें, लिखित परीक्षा और PET पास करें, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद ट्रेनिंग प्राप्त करें।
पुलिस भर्ती में मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाती है?
मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों और शारीरिक परीक्षण के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।
क्या पुलिस भर्ती में मेडिकल टेस्ट आवश्यक है?
हां, पुलिस भर्ती में मेडिकल टेस्ट आवश्यक होता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट है।
पुलिस भर्ती की Police physical test Requirements में क्या शामिल होता है?
PET में दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं। दूरी और समय के मानदंड राज्य के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में कौन-कौन से विषय होते हैं?
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और हिंदी/अंग्रेजी जैसे विषय शामिल होते हैं। परीक्षा का स्तर पद के अनुसार बदल सकता है।
पुलिस में भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
पुलिस कांस्टेबल के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होती है, जबकि सब-इंस्पेक्टर और अन्य पदों के लिए स्नातक की आवश्यकता होती है।
5 thoughts on “Police Kese Bane 2025 और 12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? योग्यता, परीक्षा, फिजिकल-मेडिकल टेस्ट और ट्रेनिंग की स्टेप बाई स्टेप जानकारी देखें?”