गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने 2024 में इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती की घोषणा की है। GPSC Engineer Recruitment 2024 में कुल 531 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिसमें सिविल, मैकेनिकल और पर्यावरणीय इंजीनियरिंग के लिए विभिन्न पद शामिल हैं। इस लेख में आपको GPSC Bharti 2024 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे आवेदन की तिथि, पद विवरण, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं।
Table of Contents
GPSC Engineer Recruitment 2024
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने हाल ही में इंजीनियर के पदों पर भर्ती की घोषणा की है, इसके लिए GPSC ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। GPSC Recruitment 2024 Notification के मुताबिक GPSC ने कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-1, उप कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-2, सहायक इंजीनियर (सिविल), वर्ग- II और अन्य इंजीनियर पदों के लिए कुल 531 रिक्तियां निकाली गई हैं। GPSC Engineer Recruitment 2024 Gujarat के लिए आवेदन भी शुरू हो गया है और आवेदन को अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 है।
Overview of GPSC Engineer Recruitment 2024
संगठन | गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) |
भर्ती | GPSC Engineer Recruitment 2024 |
पद | इंजीनियर के विभिन्न पदों |
कुल रिक्तियां | 531 |
आवेदन अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2024 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://gpsc.gujarat.gov.in/ |
GPSC Engineer Vacancy 2024
GPSC ने इंजीनियर के पदों के लिए कुल 531 रिक्तियां जारी की है। GPSC Engineer Bharti 2024 में सभी श्रेणियों के लोगों के लिए विभिन्न पद है, इसलिए सभी श्रेणियों के लोगों के लिए यह एक शानदार अवसर है, सरकारी नौकरी पाने का। आइए, इसके पद विवरण पर जानकारी हासिल करते हैं।
पद | रिक्तियां |
कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-I | 11 पद |
उप कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | 22 पद |
कार्यकारी इंजीनियर (मैकेनिकल), वर्ग-I | 02 पद |
उप कार्यकारी इंजीनियर (मैकेनिकल), वर्ग-II | 06 पद |
सहायक इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | 96 पद |
सहायक पर्यावरण इंजीनियर, वर्ग- II | 144 पद |
सहायक इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | 250 पद |
Read More:
GPSC Engineer Recruitment 2024 Eligibility Criteria
GPSC Engineer Bharti 2024 में आपको आवेदन करने से पहले इसकी अधिसूचना के मुताबिक आपकी पात्रता मानदंड होनी चाहिए। अगर आपकी पात्रता मानदंड सही होगी तभी आप इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे। प्रत्येक इंजीनियर पद के लिए न्यूनतम योग्यता और पात्रता का विवरण यहां दिया गया है,
Education Qualification of GPSC Bharti
पद | शैक्षणिक योग्यता |
कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-I और उप कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | इंजीनियरिंग (सिविल) या प्रौद्योगिकी (सिविल) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। गुजरात में निर्धारित कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। गुजराती और हिंदी दोनों भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य हैं। 21 से 35 वर्ष |
कार्यकारी इंजीनियर (मैकेनिकल), वर्ग-I और उप कार्यकारी इंजीनियर (मैकेनिकल), वर्ग-II | भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम द्वारा या उसके तहत स्थापित या निगमित किसी भी विश्वविद्यालय से प्राप्त बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (मैकेनिकल) की डिग्री होनी चाहिए। गुजरात में निर्धारित कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। गुजराती और हिंदी दोनों भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य हैं। |
सहायक इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | इंजीनियरिंग (सिविल) या प्रौद्योगिकी (सिविल) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। गुजरात में निर्धारित कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। गुजराती और हिंदी दोनों भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य हैं। |
सहायक पर्यावरण इंजीनियर, वर्ग- II | इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री पर्यावरण इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी या पर्यावरण के साथ सिविल इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी |
सहायक इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | इंजीनियरिंग (सिविल) या प्रौद्योगिकी (सिविल) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो, भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम के तहत स्थापित या निगमित कोई भी विश्वविद्यालय या संस्थान गुजरात में निर्धारित कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। गुजराती और हिंदी दोनों भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य हैं। |
Age Limit of GPSC Bharti
GPSC Engineer Recruitment 2024 Gujarat में आपको आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपकी आयु 35 वर्ष से ज्यादा है, तो आपका आवेदन रिजेक्ट किया जाएगा। आयु सीमा में अन्य पछात कैटेगरी के लोगों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
Application Fees of GPSC Engineer Recruitment 2024 Gujarat
GPSC Engineer Bharti 2024 में आपको आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमे सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये + पोस्टल शुल्क देना होगा। यदि आप ऑनलाइन भुगतान करते हैं, तो 100 रुपये + सेवा शुल्क लागू होगा और आरक्षित वर्ग, गुजरात राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पूर्व सैनिक, और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा।
GPSC Engineer Recruitment 2024 Selection Process
GPSC Engineer Recruitment 2024 की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा और फिर साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। वैसे मैकेनिकल और कार्यकारी इंजीनियर (सिविल) जैसे पद की लिखित परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा होगी।
लिखित परीक्षा:
- सबसे पहले, उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
- यह परीक्षा तकनीकी और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें उम्मीदवार की विषय में पकड़ और समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में जा सकेंगे।
साक्षात्कार (इंटरव्यू):
- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- इस चरण में उम्मीदवार की संचार क्षमता, तकनीकी ज्ञान, और विभिन्न समस्याओं को हल करने की क्षमता का आकलन किया जाएगा।
- साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवार की व्यक्तिगत और पेशेवर योग्यता को ध्यान में रखते हुए अंतिम चयन किया जाएगा।
- अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों का संयुक्त परिणाम होगा।
GPSC Engineer Recruitment 2024 Apply Online
GPSC की इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आपको GPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है।
- सबसे पहले GPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां GPSC new Bharti सेक्शन में क्लिक करे और आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है, उस लिंक पर जाएं।
- यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपकी सभी जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म के साथ आपको आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होगे, जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र और अन्य शामिल हैं।
- इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, यह आप ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं।
- लास्ट में फॉर्म को एक बार चेक करके सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लें।
Important Dates of GUJARAT PUBLIC SERVICE COMMISSION Recruitment 2024
GPSC Engineer Recruitment 2024 में आवेदन आप 14 नवंबर 2024 से कर सकते है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 हैं। वैसे यह विभिन्न इंजीनियर पदों की भर्ती की एग्जाम तिथि और परीक्षा तिथि की जानकारी GPSC ने अधिसूचना में दी गई है।
- अधिसूचना जारी तिथि: 14/11/2024
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 14/11/2024
- ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 30/11/2024
GPSC Engineer Recruitment 2024 Salary
GPSC new Bharti में सिलेक्शन होने वाले उम्मीदवारों को एक अच्छा वेतन के साथ साथ अन्य लाभ दिए जाएंगे। इंजीनियर के सभी पदों को लेवल 8 से लेवल 11 के बीच में वेतन मिलेगा, जिसकी संपूर्ण जानकारी नीचे बताए गए हैं।
पद | लेवल | वेतन |
कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-I | लेवल-11 | 67,700-2,08,700/- |
उप कार्यकारी इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | लेवल-9 | 53,100-1,67,800/- |
कार्यकारी इंजीनियर (मैकेनिकल), वर्ग-I | लेवल-11 | 67,700-2,08,700/- |
उप कार्यकारी इंजीनियर (मैकेनिकल), वर्ग-II | लेवल-9 | 53,100-1,67,800/- |
सहायक इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | लेवल-8 | 44,900-1,42,400/- |
सहायक पर्यावरण इंजीनियर, वर्ग- II | लेवल-8 | 44,900-1,42,400/- |
सहायक इंजीनियर (सिविल), वर्ग-II | लेवल-8 | 44,900-1,42,400/- |
Important Links of GUJARAT PUBLIC SERVICE COMMISSION Bharti 2024
GPSC Engineer Recruitment 2024 Notification
समापन
GPSC Engineer Recruitment 2024 एक शानदार अवसर है, उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी क्षेत्र में इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले, इस लेख में दिए गए सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। इस लेख में आपको GPSC Bharti 2024 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताए गए हैं, जिसमें पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, सैलरी और अन्य जानकारी शामिल हैं। यह सभी जानकारी पढ़कर आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
GPSC Engineer Recruitment 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 है।
GPSC Engineer Recruitment 2024 का आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये + पोस्टल या सेवा शुल्क देना होगा। गुजरात के आरक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पूर्व सैनिक, और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के अनुसार शुल्क देना होगा।
GPSC Engineer Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या GPSC bharti 2024 में आरक्षण लाभ मिलेगा?
गुजरात राज्य के आरक्षित वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यह लाभ नहीं मिलेगा।
1 thought on “GPSC Engineer Recruitment 2024: 531 पदों पर भर्ती, जानें सैलरी, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी?”