GPSC Bharti 2025: गुजरात में विभिन्न पदों पर भर्ती! जानें पूरी जानकारी?

अगर आप भी एक सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने 2025 में विभिन्न डिपार्टमेंट में 111 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। GPSC Bharti 2025 के तहत सुपरिटेंडेंट, रिसर्च ऑफिसर, लेक्चरर, महिला ऑफिसर जैसे अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी GPSC Recruitment 2025 का लाभ उठाना चाहते है, तो GPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन करने से पहले आपको Gujarat Public Service Commission Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करनी चाहिए, जैसे पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं। यह सभी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से बताएं गई हैं।

WHATSAPPJOIN NOW

GPSC Bharti 2025

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने 111 विभिन्न पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। GPSC Recruitment 2025 Notification में रिसर्च ऑफिसर, डेप्युटी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फिजियोथेरेपी लेक्चरर, महिला ऑफिसर, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर और स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

Overview of Gujarat PSC Bharti 2025

संगठनगुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC)
भर्तीGPSC Bharti 2025
पदरिसर्च ऑफिसर, डेप्युटी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फिजियोथेरेपी लेक्चरर, महिला ऑफिसर और अन्य
कुल वेकैंसी111
अंतिम तिथि22 जनवरी 2025
आवेदन मोड़ ऑनलाइन
वेबसाइटhttps://gpsc.gujarat.gov.in
Join WhatsappWhatsapp

GPSC Vacancy 2025 / Gujarat Public Service Commission Vacancy

Gujarat Public Service Commission (GPSC) ने विभिन्न डिपार्टमेंट जैसे जनरल एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट और एग्रीकल्चर एंड को-ऑपरेशन डिपार्टमेंट में कुल 111 रिक्तियां की घोषणा की हैं। यहां नीचे आपको संपूर्ण पद विवरण की जानकारी दी गई है।

पद कुल वेकैंसी
रिसर्च ऑफिसर, गुजरात स्टेटिस्टिकल सर्विस, वर्ग-2 (जनरल एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट)15
डेप्युटी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, गुजरात नर्सिंग सर्विस, वर्ग-209
फिजियोथेरेपी में लेक्चरर, सामान्य राज्य सेवा, कक्षा-209
महिला ऑफिसर, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, गुजरात औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा, वर्ग-202
हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, वर्ग-275
स्टेनोग्राफर, ग्रेड-I (English), वर्ग-201

यह भी पढ़े, CBSE Bharti 2025: 212 पदों पर भर्ती! सीधा लिंक से करे आवेदन, जानें पूरी जानकारी?

Gujarat Public Service Commission Bharti 2025 Eligibility Criteria

GPSC Bharti 2025 में आवेदन करने से पहले आपको GPSC Recruitment 2025 Notification के मुताबिक पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक और आयु संबंधी मानदंड निर्धारित हैं, पात्रता मानदंड की नीचे विस्तृत जानकारी दी गई हैं,

GPSC Recruitment 2025 Education Qualification

रिसर्च ऑफिसर की शैक्षणिक योग्यता:

  • गणितीय सांख्यिकी या अर्थशास्त्र या व्यावहारिक अर्थशास्त्र या व्यावसायिक अर्थशास्त्र या अनुप्रयुक्त सांख्यिकी के साथ द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

डेप्युटी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट की शैक्षणिक योग्यता:

  • भारतीय नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त मास्टर ऑफ साइंस (नर्सिंग) डिग्री या Bsc नर्सिंग डिग्री और नैदानिक क्षेत्र या सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग में लगभग एक वर्ष का संयुक्त या अलग अनुभव होना चाहिए।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

फिजियोथेरेपी लेक्चरर की शैक्षणिक योग्यता:

  • फिजियोथेरेपी में न्यूनतम दो साल की मास्टर डिग्री (मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (M.P.Th)/ (मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (M.Th)/फिजियोथेरेपी में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc. P.T)/मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (M.P.T)) होनी चाहिए।
  • जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां कम से कम 55% अंक या पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड के साथ किसी से प्राप्त किया गया हो ना चाहिए।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

महिला ऑफिसर की शैक्षणिक योग्यता:

  • लेबर कानूनों और लेबर कल्याण में मास्टर/लेबर अध्ययन में मास्टर/औद्योगिक संबंधों में MAलेबर कल्याण/MA लेबर एवं समाज कल्याण/मास्टर में लेबर प्रबंधन / सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

हॉर्टिकल्चर ऑफिसर की शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी भी मान्य प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान (हॉर्टिकल्चर) में स्नातक की डिग्री या कृषि में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

स्टेनोग्राफर की शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी भी विश्वविद्यालय से प्राप्त स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • सचिवों और अन्य अधिकारियों के विभाग (प्रतियोगी परीक्षा) नियम 2019 में निजी सचिव (अंग्रेजी और गुजराती आशुलिपिक, ग्रेड 1) वर्ग II में निर्धारित मुख्य परीक्षा पास होने चाहिए।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

GPSC Bharti 2025 Gujarat Age Limit

Ojas new bharti में आवेदन करने के लिए आपकी आयु GPSC अधिसूचना के अनुसार होनी चाहिए, तभी आप GPSC भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। हर एक पद की आयु सीमा अलग अलग है, जिसकी नीचे जानकारी दी गई हैं। वैसे आयु सीमा में आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

रिसर्च ऑफिसर की आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष

डेप्युटी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट की आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 38 वर्ष

फिजियोथेरेपी लेक्चरर की आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष

महिला ऑफिसर की आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

हॉर्टिकल्चर ऑफिसर की आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष

स्टेनोग्राफर की आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष

Gujarat Public Service Commission Bharti 2025 Apply Online

GPSC Bharti 2025 Gujarat की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए आपको GPSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन घर पर GPSC Ojas apply करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले GPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें: अपना रजिस्ट्रेशन करे, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें: पद का चयन करके, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, अन्य) अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म सबमिट करें: भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और फॉर्म की एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

Also Read: HDFC Bank PO Bharti 2025: बैंक में मैनेजर पदों पर भर्ती! जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया, अन्य पूरी जानकारी?

Important Dates of GPSC Bharti 2025

आवेदन प्रारंभ तिथि: 07/01/2025

आवेदन अंतिम तिथि: 22/01/2025

एग्जाम तिथि: 23/02/2025

GPSC Preliminary Exam Result: जुलाई – अगस्त 2025

इंटरव्यू तिथि: नवंबर 2025

GPSC Bharti 2025 Selection Process

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) द्वारा आयोजित भर्ती के सभी पदों की चयन प्रक्रिया में प्राथमिक परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) शामिल हैं। यहां आपको संपूर्ण चयन प्रक्रिया की जानकारी बताए गई है, जिसमें,

प्राथमिक परीक्षा (Preliminary Exam)

यह स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में होती है। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं।

इसमें सामान्य ज्ञान, संबंधित विषय, और योग्यता परीक्षण शामिल हो सकता है।

प्राथमिक परीक्षा में 15% से कम अंक होगे, तो आप इंटरव्यू के लिए पात्र नहीं होगे।

इंटरव्यू (Personal Interview)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

साक्षात्कार में उम्मीदवार की योग्यता, तकनीकी ज्ञान, और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया जाता है।

यह चरण अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

साक्षात्कार के बाद, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों की जांच करानी होती है। इसमें निम्न दस्तावेज़ों की पुष्टि की जाती है,

Required Documents

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य संबंधित दस्तावेज

मेरिट लिस्ट और अंतिम चयन

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए चयनित किया जाता है।

GPSC Recruitment 2025 Salary

Gujarat Public Service Commission Bharti 2025 के विभिन्न पदों के लिए सैलरी सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान के अनुसार दी जाएगी। यह 7वे वेतन आयोग अनुसार पे मेट्रिक लेवल 7,8,9 के सैलरी दी जाएगी। वैसे सभी पदों के लिए सैलरी अलग-अलग होती है, नीचे सभी पदों का सैलरी विवरण दिया गया हैं।

  1. रिसर्च ऑफिसर की सैलरी: 44,900 से 1,42,400/-
  2. डेप्युटी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट की सैलरी: 44,900 से 1,42,400/-
  3. फिजियोथेरेपी लेक्चरर की सैलरी: 44,900 से 1,42,400/-
  4. महिला ऑफिसर की सैलरी: 53,100 से 1,67,800/-
  5. हॉर्टिकल्चर ऑफिसर की सैलरी: 39,900 से 1,26,600/-
  6. स्टेनोग्राफर की सैलरी: 44,900 से 1,42,400/-

आवेदन करने का सीधा लिंक

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

GPSC Official Website

Read More: SOF NSO Result 2025: Answer Key, Cutoff और लेवल 2 परीक्षा की पूरी जानकारी! सीधा लिंक से देखें रिजल्ट?

समापन

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह GPSC भर्ती 2025 आपके लिए शानदार अवसर हो सकती है। समय पर आवेदन करें और अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। वैसे इस लेख में आपको GPSC Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने भाई दोस्तों को भी शेयर करें।

प्रश्न 1: GPSC Bharti 2025 के लिए कौन-कौन से पद शामिल हैं?

उत्तर: इस भर्ती में रिसर्च ऑफिसर, डेप्युटी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फिजियोथेरेपी लेक्चरर, महिला ऑफिसर, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, और स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं।

प्रश्न 2: GPSC Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: GPSC Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, इसमें ST, SC और महिला उम्मीदवार को छूट दी जाएगी।

प्रश्न 3: GPSC Bharti 2025 के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

उत्तर: आवेदन और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ जरूरी हैं: शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), फोटो और हस्ताक्षर।

प्रश्न 4: क्या महिला उम्मीदवार GPSC Bharti के लिए आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: हां, महिला उम्मीदवार सभी उपयुक्त पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

प्रश्न 5. GPSC का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: गुजरात लोक सेवा आयोग (Gujarat Public Service Commission)

3 thoughts on “GPSC Bharti 2025: गुजरात में विभिन्न पदों पर भर्ती! जानें पूरी जानकारी?”

Leave a Comment