AAICLAS Bharti 2024: इंस्ट्रक्टर और सिक्योरिटी स्क्रीनर के 277 पदों पर भर्ती! जानें सैलरी, चयन प्रक्रिया

AAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited (AAICLAS) ने चीफ इंस्ट्रक्टर, इंस्ट्रक्टर और सिक्योरिटी स्क्रीनर के कुल 277 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। AAICLAS Bharti 2024 फिक्स्ड टर्म एंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले आपको AAICLAS Recruitment 2024 की आवश्यक जानकारी हासिल करनी चाहिए। इस लेख में आपको AAICLAS Fresher Recruitment 2024 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताए गई है, जिसमे पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं।

WHATSAPPJOIN NOW

AAICLAS Bharti 2024

एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने हाल ही में 277 पदों पर भर्ती की अधिसूचना घोषित की है, जिसके तहत चीफ इंस्ट्रक्टर के 01 पद, इंस्ट्रक्टर का 02 पद और सिक्योरिटी स्क्रीनर के 274 पदों शामिल हैं। AAICLAS Recruitment 2024 Notification में भर्ती की सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताए गई है, जिसके तहत आपको AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। AAICLAS Bharti 2024 Notification PDF के अनुसार पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी गई है।

AAICLAS Bharti 2024 Overview

संगठनएएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS)
भर्तीAAICLAS Bharti 2024
पदचीफ इंस्ट्रक्टर, इंस्ट्रक्टर और सिक्योरिटी स्क्रीनर
कुल वेकैंसी277
आवेदन अंतिम तिथि10 दिसंबर 2024
आवेदन मोड़ऑनलाइन
वेबसाइटhttps://aaiclas.aero/

AAICLAS Vacancy 2024

जैसे कि AAICLAS limited ने चीफ इंस्ट्रक्टर, इंस्ट्रक्टर और सिक्योरिटी स्क्रीनर पदों के लिए कुल 277 वैकेंसी निकाली है। इसमें चीफ इंस्ट्रक्टर और इंस्ट्रक्टर पदों की पोस्टिंग दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, भोपाल में होगी, जबकि सिक्योरिटी स्क्रीनर पद की पोस्टिंग गोवा, लेह, पोर्ट ब्लेयर, सूरत, विजयवाडा में की जाएगी।

पदकुल वैकेंसी
चीफ इंस्ट्रक्टर (खतरनाक सामान विनियम)01
इंस्ट्रक्टर (खतरनाक सामान विनियम)02
सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर)274

Also Read:

GAIL India Ltd Bharti 2024: ऑफिसर के 261 पदों पर भर्ती! अभी करे आवेदन, जानें चयन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य जानकारी?

AAICLAS Recruitment 2024 Eligibility Criteria

AAICLAS Bharti 2024 में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए, क्योंकि आपकी पात्रता मानदंड इसकी अधिसूचना के मुताबिक होगी, तभी आप आवेदन कर पाएंगे। यहां पर आपको इसकी AAICLAS Notification के अनुसार पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई हैं।

AAICLAS Recruitment 2024 Qualification

  1. चीफ इंस्ट्रक्टर:
  • संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री।
  • डीजीसीए द्वारा नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार।

अनुभव:

  • डेंजरस गुड्स रेगुलेशन (DGR) में विशेषज्ञता आवश्यक।
  • नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव और खतरनाक रहा हो।
  • वैध प्रमाणपत्र के साथ पिछले 7 वर्षों में कम से कम 5 वर्षों के लिए गुड्स इंस्ट्रक्टर।
  1. इंस्ट्रक्टर:
  • संबंधित फील्ड में डिप्लोमा/डिग्री।
  • डीजीसीए द्वारा नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार।

अनुभव:

  • कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव।
  • हवाई मार्ग से खतरनाक माल के परिवहन में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव और
  • यात्री और बैगेज हैंडलिंग, कार्गो सहित ग्राउंड हैंडलिंग संचालन में नागरिक उड्डयन का अनुभव होना चाहिए।
  1. सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर):
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री के साथ सामान्य के लिए 60% अंक और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक।
  • फिजिकल फिटनेस: आवेदक का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।
  • अंग्रेजी, हिंदी में पढ़ने/बोलने और स्थानीय भाषा से बातचीत करने की क्षमता होनी चाहिए।

AAICLAS Recruitment 2024 Age Limit

AAICLAS Bharti के लिए आपकी आयु सीमा भी खास महत्वपूर्ण होती है, इस भर्ती में तीनों पद की आयु सीमा अलग अलग हैं। चीफ इंस्ट्रक्टर पर की अधिकतम आयु 67 वर्ष, इंस्ट्रक्टर पद की अधिकतम आयु 60 वर्ष और सिक्योरिटी स्क्रीनर पद की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। वैसे आयु सीमा में आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

  • चीफ इंस्ट्रक्टर पर की अधिकतम आयु: 67 वर्ष
  • इंस्ट्रक्टर पद की अधिकतम आयु: 60 वर्ष
  • सिक्योरिटी स्क्रीनर पद की अधिकतम आयु: 27 वर्ष

Application Fees of AAICLAS Bharti 2024

AAICLAS Recruitment 2024 में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, यह आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ आपको शुल्क भुगतान का ऑप्शन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क में जनरल/OBC वर्ग के छात्र को 750/- रुपए और ST/SC/EWS/महिला उम्मीदवार को 100/- रुपए का भुगतान करना होगा।

  • जनरल/OBC वर्ग: 750/-
  • ST/SC/EWS/महिला उम्मीदवार: 100/-

AAICLAS Bharti 2024 Selection Process

AAICLAS भर्ती 2024 के तहत चीफ इंस्ट्रक्टर, इंस्ट्रक्टर और सिक्योरिटी स्क्रीनर पदों के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित होगी:

चीफ इंस्ट्रक्टर और इंस्ट्रक्टर पद की चयन प्रक्रिया:

ऑनलाइन इंटरव्यू:

  • इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
  • ऑनलाइन इंटरव्यू का लिंक: योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू का लिंक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।

अंतिम चयन:

  • इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) पद की चयन प्रक्रिया:

चरण 1: व्यक्तिगत बातचीत (Personal Interaction):

  • शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत बातचीत (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।
  • यह प्रक्रिया उम्मीदवार के कम्युनिकेशन स्किल्स, एटीट्यूड और शारीरिक फिटनेस को परखने के लिए होगी।

चरण 2: अंतिम चयन (Final Selection):

  • अंतिम चयन व्यक्तिगत बातचीत में प्रदर्शन और न्यूनतम पात्रता मानदंड की पूर्ति से होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Program):

  • चयनित उम्मीदवारों को AAICLAS द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करना होगा।
  • प्रशिक्षण में एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और बैगेज स्क्रीनिंग प्रक्रियाएं जैसे विषय शामिल हैं।
  • प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

और पढ़े, BSF GD Constable Sports Quota Bharti 2024: 275 पदों पर भर्ती! योग्यता 10वीं पास, जानें पूरी जानकारी?

Important Dates of AAICLAS Bharti 2024 date

आवेदन प्रारंभ तिथि: 21/11/2024
आवेदन अंतिम तिथि: 10/12/2024
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10/12/2024

AAICLAS Recruitment 2024 Apply Online

AAICLAS Bharti 2024 Apply Online में आपको ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा, AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट www.aaiclas.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ आपको शुल्क का भुगतान करना होगा और फॉर्म सबमिट करना होगा। यहां नीचे आपको ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप दिए गए हैं।

  • सबसे पहले AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आपको आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होगे।
  • इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
  • दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • लास्ट में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

Required documents of AAICLAS Fresher Recruitment 2024

शैक्षणिक प्रमाणपत्र
आधार कार्ड
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
अनुभव प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
सफ़ेद पेज़ में हस्ताक्षर

AAICLAS Ltd Recruitment 2024 Salary

AAICLAS भर्ती 2024 में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह वेतन फिक्स्ड टर्म एंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर हर वर्ष बढ़ेगा। नीचे पदों के अनुसार सैलरी संरचना दी गई है,

चीफ इंस्ट्रक्टर (DGR) का वेतन:

  • पहला वर्ष: 1,50,000/-
  • दूसरा वर्ष: 1,65,000/-
  • तीसरा वर्ष: 1,80,000/-

इंस्ट्रक्टर (DGR) का वेतन:

  • पहला वर्ष: 1,15,000/-
  • दूसरा वर्ष: 1,25,000/-
  • तीसरा वर्ष: 1,35,000/-

सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) का वेतन:

  • पहला वर्ष: 30,000/-
  • दूसरा वर्ष: 32,000/-
  • तीसरा वर्ष: 35,000/-

आवेदन करने का सीधा लिंक

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट

यह भी पढ़े, FCI Medical Officer Recruitment 2024: मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती! सैलरी, चयन प्रक्रिया और अन्य पूरी जानकारी देखें?

समापन

AAICLAS Bharti 2024 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो एयरपोर्ट सिक्योरिटी और इंस्ट्रक्टर पदों पर काम करने की इच्छा रखते हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन करके इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। AAICLAS Recruitment 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस लेख में AAICLAS Fresher Recruitment 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, शुल्क, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी शामिल हैं।

प्रश्न 1: AAICLAS Bharti 2024 के तहत कौन-कौन से पदों पर भर्ती निकाली गई है?

उत्तर: इस भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर भर्ती होगी,
चीफ इंस्ट्रक्टर (DGR) – 1 पद
इंस्ट्रक्टर (DGR) – 2 पद
सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) – 274 पद

प्रश्न 2: क्या फ्रेशर्स इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हां, सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) पद के लिए फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3: AAICLAS Security Screener Kya Hai?

उत्तर: AAICLAS Security Screener एक ऐसा पद है, जो हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह पद AAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited (AAICLAS) द्वारा जारी किया जाता है। सुरक्षा स्क्रीनर का मुख्य कार्य यात्रियों, सामान और कार्गो की स्क्रीनिंग कर यह सुनिश्चित करना है, कि हवाई यात्रा सुरक्षित और नियमों के अनुसार हो।

प्रश्न 4: AAICLAS Security Screener full details

उत्तर: AAICLAS Security Screener का पद हवाई अड्डों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होता है। इसका मुख्य कार्य यात्रियों, बैगेज, और कार्गो की जांच करना और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना है। फ्रेशर्स इस पद के लिए पात्र हैं, और चयन के बाद आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस पद पर शुरुआत में ₹30,000/माह का वेतन मिलता है, जो हर वर्ष बढ़ता है। यह पद हवाई अड्डे की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रश्न 5: AAICLAS Full Form

उत्तर: AAI CARGO LOGISTICS & ALLIED SERVICES COMPANY LTD (एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड)

Leave a Comment