IDBI Recruitment 2024 Syllabus: बैंक में 1000 पदों पर भर्ती! जानें परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, सैलरी

Industrial Development Bank of India (IDBI) ने वर्ष 2024 के लिए Executive पद के लिए 1000 रिक्तियों की घोषणा की है। IDBI Bharti 2024 मुख्यत Sales और Operations विभाग के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की योजना बना रहे हैं।

अगर आप भी इस भर्ती के लिए उत्सुक है, तो पहले आपको इसकी अधिसूचना में दी गई सभी जानकारी हासिल करनी चाहिए। इस लेख में आपको IDBI Recruitment 2024 Syllabus, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया, सैलरी IDBI Executive Admit Card download 2024 और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं।

IDBI Recruitment 2024

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने हाल ही में 06 नवंबर 2024 को इस भर्ती की अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत कार्यकारी अधिकारी की कुल 1000 रिक्तियां पर भर्ती जारी की हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो गया है और आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2024 हैं। कॉलेज पास सभी उमीदवार के लिए यह एक शानदार अवसर है, बैंक में नौकरी पाने का। इसके लिए आपको ऑनलाइन IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

IDBI Recruitment 2024 Overview

संगठनभारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)
भर्तीIDBI Recruitment 2024
पदकार्यकारी अधिकारी (बिक्री और संचालन)
कुल रिक्तियां1000
आवेदन अंतिम तिथि16 नवंबर 2024
वर्गIDBI Recruitment 2024 Syllabus
आवेदन मोड़ऑनलाइन
वेबसाइटhttps://www.idbibank.in

IDBI Recruitment 2024 Syllabus PDF

IDBI Bharti 2024 में उत्सुक सभी उम्मीदवारों के पास सिलेबस की सही जानकारी होना आवश्यक है, क्योंकि सिलेबस से ही भर्ती को तैयारी करने की समझ आती हैं। IDBI Recruitment 2024 Syllabus में तार्किक विचार, डेटा विश्लेषण और व्याख्या, मात्रात्मक योग्यता, इंग्लिश भाषा, जनरल नॉलेज और अन्य विषय शामिल है, जिसकी संपूर्ण जानकारी नीचे सिलेबस सेक्शन में दी गई हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां: IDBI Bharti 2024

  • अधिसूचना जारी तिथि: 06/11/2024
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 06/11/2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16/11/2024
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16/11/2024
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि: 01/12/2024

IDBI Vacancy 2024

जैसे कि IDBI Bank ने कार्यकारी अधिकारी (बिक्री और संचालन) में कुल 1000 रिक्तियां पर भर्ती जारी की हैं। इस रिक्तियां में सभी श्रेणियों के लिए अलग अलग पद है, जिसकी जानकारी यहां दी गई है।

पद URSCSTOBCEWS
कार्यकारी अधिकारी (बिक्री और संचालन)44894127231100

Read More:

UCO Bank Bharti 2024: यूको बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी! योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेकैंसी, अन्य पूरी जानकारी देखें?

Goa PSC Bharti 2024: गोवा में विभिन्न पदों पर भर्ती! www.goa.gov.in अभी करे आवेदन, देखें पूरी जानकारी?

IDBI Bharti 2024 Eligibility Criteria

Executive पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्नलिखित पात्रता मानदंड होनी चाहिए, जिसमें शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शामिल है।

Education Qualification of IDBI Bharti 2024

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।

उम्मीदवारों से कंप्यूटर / आईटी संबंधित पहलुओं में दक्षता होने की उम्मीद है।

Age Limit of IDBI Bharti 2024

आयु सीमा: IDBI भर्ती 2024 के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। इस आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार होगी।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष

IDBI Executive Admit Card download 2024

IDBI बैंक ने Executive Bharti Exam 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

IDBI Bank ने हाल ही में यानी 26 नवंबर को कार्यकारी अधिकारी (बिक्री और संचालन) पदों की एग्जाम का कॉल लेटर जारी कर दिया है और IDBI Call Letter download करने की अंतिम तिथि 01 दिसंबर हैं। यहां नीचे आपको IDBI call letter Online download करने की पूरी जानकारी बताए गई हैं।

IDBI Executive Admit Card download 2024

IDBI Executive Admit Card download 2024 Overview

विषयIDBI Executive Admit Card download 2024
भर्तीIDBI Recruitment 2024
एडमिट कार्ड जारी तिथि26/11/2024
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि01/12/2024
IDBI exam date 202401/12/2024
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंकExecutive admit Card

How to download admit card? (एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?)

IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको ऑनलाइन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा, उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर IDBI Bank admit card कर सकते हैं,

  • IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Executive Admit Card 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें और कैप्चा कोड (Captcha) भरें।
  • यह सब जानकारी भरने के बाद आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

IDBI ESO Admit Card 2024 पर कौन कौनसी जानकारी मौजूद होती हैं?

IDBI Executive Sales and Operations Admit Card में एग्जाम से लगती सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है, एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां शामिल होती हैं,

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा तिथि और समय
  • महत्वपूर्ण निर्देश

IDBI Bank Exam के लिए जरूरी निर्देश?

  • IDBI Bank admit Card 2024 के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या पासपोर्ट) साथ लाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट्स, या अन्य प्रतिबंधित सामग्री न लाएं।

IDBI Executive Recruitment 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। यहां नीचे आपको IDBI Recruitment 2024 का पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी बताए गए हैं।

IDBI Recruitment 2024 Selection Process

IDBI बैंक में Executive पद के लिए चयन प्रक्रिया में मुख्य चार चरणों शामिल है, जिसमें ऑनलाइन टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, व्यक्तिगत साक्षात्कार और पूर्व-भर्ती चिकित्सा परीक्षण। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार को IDBI बैंक में Executive पद के लिए नियुक्त किया जाएगा। आइए, चयन प्रक्रिया के यह चार चरणों पर विस्तार से जानकारी हासिल करते है,

ऑनलाइन टेस्ट (Online Test – OT):

यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी भाषा और तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा उम्मीदवार की प्रारंभिक योग्यता का आकलन करेगी और इसके आधार पर अगले चरणों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV):

ऑनलाइन टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। यह चरण उम्मीदवारों की पात्रता की पुष्टि करने के लिए होता है।

व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview – PI):

दस्तावेज़ सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इस साक्षात्कार में उम्मीदवार की संचार कौशल, व्यक्तित्व, और बैंकिंग क्षेत्र में उनकी समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।

पूर्व-भर्ती चिकित्सा परीक्षण (Pre Recruitment Medical Test – PRMT):

अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों को एक चिकित्सा (मेडिकल) परीक्षण से गुजरना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह इस पद के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

IDBI Recruitment 2024 Exam Pattern

IDBI बैंक में Executive पद की लिखित परीक्षा आपको ऑनलाइन देनी होगी। इस लिखित परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की जानकारी यहां दी गई हैं।

  • ऑनलाइन टेस्ट कुल 200 मार्क की होगी, जिसके कुल 200 प्रश्न होगे।
  • ऑनलाइन टेस्ट के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनिट) का समय दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन टेस्ट में हर एक गलत जवाब पर नकारात्मक अंकन किया जाएगा, जिसमे एक गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
विषयप्रश्नमार्कसमय
तार्किक क्षमता, डेटा विश्लेषण और व्याख्या60 मार्क60 प्रश्न 40 प्रश्न
अंग्रेजी भाषा40 मार्क40 प्रश्न20 मिनिट
मात्रात्मक योग्यता40 मार्क40 प्रश्न35 मिनिट
जनरल/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता/कंप्यूटर/आईटी60 मार्क60 प्रश्न25 मिनिट

IDBI Recruitment 2024 Syllabus

IDBI बैंक में Executive पद के लिए भर्ती परीक्षा का सिलेबस मुख्य चार विषय है, जिसमें तार्किक क्षमता, डेटा विश्लेषण और व्याख्या, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और जनरल/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता/कंप्यूटर/आईटी जैसे विषयों हैं। यहां आपकोIDBI Recruitment 2024 Syllabus की ऑनलाइन टेस्ट का संपूर्ण सिलेबस की जानकारी दी गई हैं।

तार्किक क्षमता, डेटा विश्लेषण और व्याख्या (Logical Reasoning, Data Analysis & Interpretation)

तार्किक क्षमता:

  • पजल्स और बैठने की व्यवस्था
  • संख्यात्मक और वर्णमाला
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • असमानता
  • दिशा परीक्षण
  • रक्त संबंध
  • बयान और निष्कर्ष
  • क्रम और रैंकिंग
  • वर्णमाला और शब्दावली आधारित प्रश्न

डेटा विश्लेषण और व्याख्या:

  • डेटा व्याख्या (टेबल, बार ग्राफ, पाई चार्ट, लाइन ग्राफ)
  • डेटा पर्याप्तता
  • डेटा तुलनात्मकता
  • केसलेट आधारित डेटा व्याख्या

अंग्रेजी भाषा (English Language)

व्याकरण:

  • त्रुटि पहचान (Error Detection)
  • वाक्य सुधार
  • रिक्त स्थान भरना (Fill in the Blanks)

शब्दावली:

  • पर्यायवाची और विलोम शब्द
  • मुहावरे और वाक्यांश
  • शब्द प्रतिस्थापन (Word Substitution)

समझ का प्रश्न (Reading Comprehension):

  • पैराग्राफ आधारित प्रश्न
  • विषयवस्तु आधारित प्रश्न
  • क्लोज टेस्ट
  • पैरा-जंबल्स
  • वाक्य में सुधार

मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)

आधारभूत गणित:

  • प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • औसत
  • अनुपात और समानुपात
  • मिश्रण और संयोग
  • समय और कार्य
  • समय, दूरी और चाल

अंकगणित:

  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • क्षेत्रमिति (मापन) – क्षेत्रफल और परिधि
  • संख्या पद्धति

डेटा व्याख्या:

  • टेबल, बार ग्राफ, पाई चार्ट, और लाइन ग्राफ आधारित प्रश्न
  • संख्या श्रेणी और सरलीकरण:
  • सरलीकरण और समीकरण
  • संख्याओं की श्रेणी

सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता/कंप्यूटर/आईटी (General/Economy/Banking Awareness/Computer/IT)

सामान्य जागरूकता:

  • करंट अफेयर्स (पिछले 6 महीनों के प्रमुख घटनाक्रम)
  • महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं
  • पुरस्कार और सम्मान
  • खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अर्थव्यवस्था जागरूकता:

  • भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख मुद्दे
  • भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख निर्णय और नीतियाँ
  • वित्तीय जागरूकता

बैंकिंग जागरूकता:

  • बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों की संरचना
  • बैंकिंग नियम और सुधार
  • डिजिटल बैंकिंग, भुगतान प्रणाली
  • एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) और बैंकिंग शब्दावली

कंप्यूटर और आईटी जागरूकता:

  • कंप्यूटर के मूल सिद्धांत
  • सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर
  • इंटरनेट और नेटवर्किंग
  • एमएस ऑफिस – वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट
  • साइबर सुरक्षा
  • सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित मूल शब्दावली

IDBI Recruitment 2024 Apply Online

इच्छुक सभी उम्मीदवार IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। IDBI की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरे, इसके बाद आप अपने आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर, और प्रमाणपत्र अपलोड करे और आवेदन शुल्क में सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 250 रुपये का भुगतान करें। लास्ट में आवेदन फॉर्म को सबमिट करे और एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

IDBI Recruitment 2024 Salary

Executive पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक प्रशिक्षण अवधि के दौरान एक निश्चित वेतन मिलेगा। जिसमें पहले वर्ष 29 हजार और दूसरे वर्ष 31 हजार सैलरी होगी।

  • चयनित उम्मीदवार को पहले वर्ष में प्रति माह 29,000 रुपये का वेतन मिलेगा। यह वेतन उनके प्रशिक्षण के शुरुआती चरण में दिया जाएगा।
  • दूसरे वर्ष में, वेतन में वृद्धि होगी, और प्रति माह 31,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह वेतन वृद्धि अनुभव और कार्य की निरंतरता के आधार पर होती है।

आवेदन करने का सीधा लिंक

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

आधिकारिक वेबसाइट

यह भी पढ़े, CSIR CECRI Bharti 2024: टेक्नीशियन और टेक्निकल असिस्टेंट के 37 पदों पर भर्ती! जानें पूरी जानकारी?

समापन

IDBI Bank में Executive पद पर भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। IDBI Bharti 2024 के माध्यम से, उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्य में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और सुनिश्चित करें कि वे सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करते हो। इस लेख में आपको IDBI Recruitment 2024 Syllabus की संपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसमे IDBI Recruitment 2024 Syllabus, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य जानकारी शामिल हैं।

IDBI का फुल फॉर्म क्या है?

Industrial Development Bank of India (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक)

IDBI Recruitment 2024 का सिलेबस क्या है?

सिलेबस में चार मुख्य खंड शामिल हैं: तार्किक क्षमता, डेटा विश्लेषण और व्याख्या, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता, कंप्यूटर/आईटी। प्रत्येक खंड का विश्लेषण ऊपर लेख में दिया गया है।

IDBI Executive परीक्षा का परीक्षा पैटर्न क्या है?

परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है, और इसमें चार खंड होते हैं: तार्किक क्षमता, अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता, और सामान्य जागरूकता।

IDBI Executive पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, व्यक्तिगत साक्षात्कार, और पूर्व-भर्ती चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन के लिए चुना जाएगा।

IDBI Executive पद पर सैलरी क्या होगी?

पहले वर्ष में प्रति माह 29,000 रुपये का वेतन मिलेगा और दूसरे वर्ष में यह बढ़कर 31,000 रुपये प्रति माह हो जाएगा।

IDBI Executive Admit Card 2024 कब जारी हुआ है?

IDBI एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2024 को जारी किया गया है।

क्या मैं बिना IDBI Call Letter के परीक्षा में बैठ सकता हूं?

नहीं, परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) अनिवार्य है।

2 thoughts on “IDBI Recruitment 2024 Syllabus: बैंक में 1000 पदों पर भर्ती! जानें परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, सैलरी”

Leave a Comment