इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने Telecommunication Bharti 2024 के तहत कुल 526 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ITBP Bharti 2024 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं। इस लेख में आपको ITBP Telecommunication Recruitment 2024 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जैसे पद विवरण, पात्रता, सैलरी, चयन प्रक्रिया, शुल्क, तिथियां और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं।
Table of Contents
ITBP Bharti 2024
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने हाल ही में टेलीकम्युनिकेशन विभाग में SI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों के लिए ITBP Bharti 2024 notification जारी की है, जिसके तहत कुल 526 वेकैंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2024 से शुरू होकर 14 दिसंबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक सभी उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आपको इसकी अधिसूचना में दी गई सभी जानकारी हासिल करनी चाहिए, आइए यह सभी जानकारी हासिल करते हैं।
Overview Of ITBP Bharti 2024
संगठन | इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) |
भर्ती | ITBP Bharti 2024 |
पद | सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल |
कुल रिक्तियां | 526 |
आवेदन अंतिम तिथि | 14 दिसंबर 2024 |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://recruitment.itbpolice.nic.in |
ITBP Bharti Vacancy 2024
जैसे कि ITBP ने सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों की कुल 526 रिक्तियां जारी की है, जिसमे पुरुष और महिला उम्मीदवार के लिए अलग अलग रिक्तियां हैं। 18 से 25 वर्ष के सभी छात्र इस शानदार अवसर का लाभ उठाकर, एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं। आइए, इसके पद विवरण पर जानकारी हासिल करते है,
पद | पुरुष | महिला | कुल पद |
सब इंस्पेक्टर (SI) | 78 | 14 | 92 |
हेड कांस्टेबल (HC) | 325 | 58 | 383 |
कांस्टेबल (CT) | 44 | 07 | 52 |
कुल | 447 | 79 | 526 |
Also Read: NLC India Bharti 2024: 334 पदों पर बंपर भर्ती! सैलरी, चयन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य जानकारी देखें?
Eligibility Criteria Of ITBP Telecommunication Recruitment 2024
ITBP Bharti में आवेदन करने से पहले आपकी पात्रता मानदंड इसकी अधिसूचना के मुताबिक होनी चाहिए, वरना आपका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है। यहां आपको इस भर्ती की पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई है,
ITBP Recruitment 2024 Qualification
Sub Inspector Education Qualification
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक।
Head Constable Education Qualification
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 45% अंक के साथ 10+2 पास होने चाहिए। या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा।
Constable Education Qualification
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में अनुभव।
Age Limit Of ITBP Recruitment 2024
ITBP Recruitment में आवेदन करने के लिए आपकी आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। यहां आपका तीनों पद की आयु सीमा की जानकारी दी गई है,
- सब इंस्पेक्टर की आयु: 20 से 25 वर्ष
- हेड कांस्टेबल की आयु: 18 से 25 वर्ष
- कांस्टेबल की आयु: 18 से 23 वर्ष
ITBP Telecommunication Recruitment 2024 Selection Process
इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) भर्ती की चयन प्रक्रिया में मुख्य पांच चरण शामिल है, जिसमे शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन शामिल है। इन चरणों का उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक, मानसिक और दस्तावेज़ीय योग्यता की जांच करना है। यह सभी चरणों की जानकारी यहां दी गई हैं।
चरण 1. लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type) प्रकार की होती है। जिसमे,
विषय:
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)।
- गणित (Mathematics)।
- तार्किक योग्यता (Reasoning Ability)।
- अंग्रेजी/हिंदी भाषा।
- अंक: परीक्षा कुल 100 मार्क की होती है और इसके कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को मेरिट सूची में स्थान दिया जाता है।
चरण 2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
शारीरिक मानक परीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि उम्मीदवार भर्ती के लिए आवश्यक न्यूनतम शारीरिक मापदंडों को पूरा करता है। इसमें निम्नलिखित मानक शामिल होते हैं,
- लंबाई (Height): पुरुष उमीदवार की ऊंचाई 162.5 सेमी और महिला उम्मीदवार ऊंचाई 150 सेमी होनी चाहिए।
- वजन (Weight): सभी उम्मीदवार का वजन उसकी ऊंचाई और आयु के अनुपात में होना चाहिए।
- सीना (Chest): पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम माप आवश्यक है, जिसमें फुलाव के साथ एक निश्चित इंच का विस्तार होना चाहिए।
- यदि उम्मीदवार इन मानकों को पूरा नहीं करता, तो उसे अगले चरण के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
चरण 3. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
शारीरिक दक्षता परीक्षण में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति की जांच की जाती है। यह चरण PST के बाद आता है। इसमें निम्नलिखित गतिविधियां शामिल हो सकती हैं,
- दौड़ (Running): 1.6 किमी की दूरी 7 मिनिट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है और महिलाओं को 800 मीटर की दूरी 4 मिनिट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
- लंबी कूद (Long Jump) और ऊंची कूद (High Jump)।
- यह चरण केवल क्वालिफाइंग होता है, और इसमें प्राप्त अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते।
चरण 4. मेडिकल परीक्षण
इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक और स्वास्थ्य स्थितियों की विस्तृत जांच की जाती है। इसमें शामिल हैं,
- दृष्टि परीक्षण (Vision Test): आंखों की रोशनी और रंग पहचानने की क्षमता की जांच।
- सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण: जैसे सुनने की क्षमता, रक्तचाप, हृदय गति, और अन्य स्वास्थ्य मापदंड।
- चोट या निशान: शरीर पर किसी बड़ी चोट या स्थायी निशान तो नहीं है ना।
- यदि उम्मीदवार किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त पाया जाता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
Read More: GPSC Engineer Recruitment 2024: 531 पदों पर भर्ती, जानें सैलरी, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी?
चरण 5. दस्तावेज़ सत्यापन
यह चयन प्रक्रिया का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसमें उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं।
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- अन्य प्रासंगिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
यदि उम्मीदवार के दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो उसे अंतिम चयन सूची में शामिल कर लिया जाता है।
Application Fees Of ITBP Recruitment 2024
ITBP Telecommunication Bharti 2024 के तहत आवेदन शुल्क में सब इंस्पेक्टर पद के लिए जनरल, ओबीसी, EWS वर्ग के छात्रों को 200/- रुपए का भुगतान करना होगा और ST, SC, महिला और भूतपूर्व सैनिक को कोई शुल्क नहीं हैं।
जबकि हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पद के लिए जनरल, ओबीसी, EWS वर्ग के छात्रों को 100/- का शुल्क देना होगा और ST, SC, महिला और भूतपूर्व सैनिक को कोई शुल्क नहीं हैं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन पेमेंट गेटवे सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।
- उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर भुगतान कर सकते हैं।
- भुगतान के बाद, रसीद को सुरक्षित रखना अनिवार्य है क्योंकि इसे भविष्य में संदर्भ के लिए प्रस्तुत करना हो सकता है।
ITBP Recruitment 2024 Apply Online
ITBP Bharti 2024 apply online में आवेदन आपको ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा और आवेदन आप ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर से पहले अपना आवेदन पूर्ण कर ले और आवेदन शुल्क का भी लास्ट तिथि से पहले भुगतान कर दे। ऑनलाइन आवेदन करने के यहां स्टेप दिए गए हैं।
- सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपकी सभी जरूरी जानकारी भरें।
- फॉर्म के साथ अपने आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और साथ में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- लास्ट में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।
Important Dates Of ITBP Bharti 2024
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 15/11/2024
- आवेदन अंतिम तिथि: 14/12/2024
- एग्जाम तिथि: 2025
ITBP Recruitment 2024 Salary
ITBP Telecommunication Recruitment 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी। नीचे सभी पदों के लिए वेतनमान की जानकारी दी गई हैं।
पद | सैलरी | लेवल |
सब-इंस्पेक्टर | 35,400-1,12,400/- प्रति माह | लेवल-6 |
हेड कांस्टेबल | 25,500-81,100/- प्रति माह | लेवल-4 |
कांस्टेबल | 21,700-69,100/- प्रति माह | लेवल-3 |
Important Links Of ITBP Bharti 2024
ITBP Recruitment 2024 notification PDF download
समापन
ITBP Telecommunication Recruitment 2024 एक शानदार अवसर है, उन उम्मीदवारों के लिए जो सुरक्षा बल में शामिल होना चाहते हैं। सुनिश्चित करें कि आप पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं और अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। अगर आपके पास ITBP Bharti 2024 से संबंधित कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं। वैसे इस लेख में आपको ITBP Recruitment 2024 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शुल्क, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य जानकारी शामिल हैं।
Q1. क्या ITBP Recruitment 2024 में महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
Ans: हां, महिला उम्मीदवार सभी पदों (सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, और कांस्टेबल) के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Q2. ITBP टेलीकम्युनिकेशन भर्ती 2024 में कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं?
Ans: इस भर्ती में निम्नलिखित पद शामिल हैं: सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पद शामिल हैं।
Q3. ITBP भर्ती की लिखित परीक्षा किस भाषा में होगी?
Ans: लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Q4. क्या ITBP Recruitment 2024 में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है?
Ans: हां, यदि उम्मीदवार पात्रता मानदंड को पूरा करता है, तो वह एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन और शुल्क का भुगतान करना होगा।