10th Ke Baad Police Kaise Bane 2025: 10वीं के बाद पुलिस कैसे बने? जानें स्टेप बाय स्टेप जानकारी!

पुलिस अधिकारी बनना एक प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी भरा रास्ता है। ’10th ke baad police kaise bane’ यह सवाल आपके मन में भी है, तो इसके लिए सही मार्गदर्शन और तैयारी की जरूरत होती है। अगर आपका भी सपना है, 10th ke baad police ऑफिसर बनने का, तो आपके पास पुलिस बनने की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। आपके पास अगर सही जानकारी होगी तभी आपका पुलिस बनने का सपना साकार हो सकता हैं।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि 10th ke baad police kaise bane और 10वीं के बाद पुलिस बनने के लिए कौन-कौन से विकल्प हैं, किन परीक्षाओं की तैयारी करनी होती है और शारीरिक फिटनेस के क्या मानदंड होते हैं। यदि आप 10वीं के बाद पुलिस सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हो सकता है।

WHATSAPPJOIN NOW

Table of Contents

10th ke baad police kaise bane (10वीं के बाद पुलिस कैसे बने?)

पुलिस बनना सभी छात्रों का सपना होता है और वो भी 10th ke baad police बनना। पुलिस बनने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य फीट होना चाहिए। वैसे सीधे तौर पर 10वीं के बाद पुलिस नहीं बन सकते, क्योंकि पुलिस में कांस्टेबल या अन्य पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी होता है। 10वीं के बाद आपको 12वीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी, तभी आप 10वीं के बाद पुलिस बन सकते हैं।

Police kese Bane 10th ke baad / दसवीं कक्षा के बाद पुलिस कैसे बने?

पुलिस बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। 10वीं के बाद छात्रों को सबसे पहले 12वीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी। 12वीं कक्षा आप किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) से कर सकते हैं, लेकिन आर्ट्स या साइंस से पढ़ाई करने वाले छात्रों को आमतौर पर ज्यादा लाभ मिलता है।

हालांकि, 10वीं के बाद आप शारीरिक फिटनेस और मानसिक तैयारी शुरू कर सकते हैं, जिससे आगे की पुलिस भर्ती परीक्षाओं में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। 10वीं के बाद पुलिस बनने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताएं गई हैं।

10वीं के बाद पुलिस कैसे बने पूरी जानकारी / Step by step information on 10th ke baad police kaise bane

पुलिस में शामिल होना न केवल एक प्रतिष्ठित करियर विकल्प है, बल्कि समाज की सेवा और सुरक्षा प्रदान करने का एक अनूठा अवसर भी है। कई युवा 10th ke baad police Officer बनने का सपना देखते हैं, लेकिन उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसलिए यहां आपको पुलिस बनने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई हैं।

10वीं पास करें:

  • सबसे पहले 10वीं की परीक्षा पास करें, फिर 12वीं कक्षा की पढ़ाई पर ध्यान दें।

12वीं की पढ़ाई पूरी करें:

  • 12वीं पास होने के बाद आप पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करें (अगर उच्च पद के लिए इच्छुक हैं):

  • अगर आप उच्च पद जैसे कि, सब-इंस्पेक्टर या आईपीएस या अन्य बनना चाहते हैं, तो आपका ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए है। इसके बाद आप एसएससी या यूपीएससी की परीक्षा दे सकते हैं।

शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहें:

  • शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक रूप से भी आपको फिट होना चाहिए, इसमें आपको शारीरिक और मानसिक एग्जाम भी देना होगा।

मेडिकल टेस्ट:

  • शारीरिक परीक्षा के बाद आपको मेडिकल टेस्ट देना होता है, जिसमे आंख, नाक, कान और अन्य की जांस की जाती हैं।

दस्तावेज़ वेरिफिकेशन:

  • मेडिकल टेस्ट के बाद आपका सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जाती हैं।

ट्रेनिंग:

  • इसके बाद आपको पुलिस की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है, यह ट्रेनिंग 6 से 12 महीने की होती हैं।

नियुक्ति:

  • यह सभी परीक्षा को पास करने के बाद आपको नियुक्ति लेटर मिल जाएगा, अब आपकी पुलिस में नियुक्ति हो जाती हैं।

यह भी पढ़े, Police Kese Bane 2025 और 12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? योग्यता, परीक्षा, फिजिकल-मेडिकल टेस्ट और ट्रेनिंग की स्टेप बाई स्टेप जानकारी देखें?

पुलिस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता / Educational Qualification Of 10 class ke baad police kaise bane

पुलिस अधिकारी बनने के लिए 10th ke baad शैक्षणिक योग्यता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 10वीं पास करने के बाद आपको 12वीं (Higher Secondary) की पढ़ाई पूरी करनी होगी, क्योंकि ज्यादातर पुलिस पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) से कर सकते है, लेकिन यदि आप उच्च पदों के लिए जैसे कि, सब-इंस्पेक्टर (SI) या पुलिस अधिकारी (IPS) बनना चाहते हैं, तो आपको ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री भी प्राप्त करनी होगी।

12वीं के बाद:

  • 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप कांस्टेबल पद के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस भर्ती परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। कई राज्यों में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए होती है।

स्नातक के बाद:

  • अगर आप पुलिस में उच्च पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, जैसे सब-इंस्पेक्टर या भारतीय पुलिस सेवा (IPS), तो स्नातक (Graduation) की डिग्री आवश्यक होती है। स्नातक की डिग्री किसी भी विषय से हो सकती है, लेकिन तैयारी के लिए जनरल नॉलेज और लॉ (कानून) से जुड़े विषयों पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है।

पुलिस में भर्ती के लिए मुख्य परीक्षाएं (Exams for Police Recruitment)

अब 12वीं कक्षा पास होने के बाद, पुलिस में भर्ती होने के लिए आपको विभिन्न परीक्षाओं से गुजरना होगा। यह परीक्षाएं अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाती हैं। प्रमुख परीक्षाएं की जानकारी नीचे दी गई हैं।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam):

कई राज्य पुलिस विभाग 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित करते हैं। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं होती है।

सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा:

अगर आप एक उच्च पद पर भर्ती होना चाहते हैं, तो आपको सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए परीक्षा देनी होगी। इसके लिए ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य होती है।

SSC CGL (Staff Selection Commission – Combined Graduate Level):

इस परीक्षा के माध्यम से आप केंद्रीय पुलिस संगठनों में सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हो सकते हैं। इसमें भी ग्रेजुएट की डिग्री आवश्यक हैं।

केंद्रीय पुलिस संगठन (CAPF) भर्ती परीक्षा:

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) जैसे BSF, CRPF, CISF और ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट (Assistant Commandant) पद के लिए UPSC द्वारा CAPF एग्जाम आयोजित की जाती है। इसके लिए भी स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam – IPS के लिए):

अगर आप भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service – IPS) में अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आपको यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) पास करनी होगी। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।

Physical Fitness Requirements to Become a Police / 10वीं के बाद पुलिस बनने के लिए क्या शारीरिक फिटनेस होनी चाहिए?

Police Bharti के लिए शारीरिक फिटनेस की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET) और शारीरिक मानदंडों (Physical Standards) से चयन किया जाता है। पुलिस में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शारीरिक मापदंडों से गुजरना होता है, यह राज्य या केंद्र सरकार की भर्ती प्रक्रिया के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे इसकी प्रमुख जानकारी दी गई हैं।

  1. ऊंचाई (Height)

पुलिस भर्ती में न्यूनतम ऊंचाई का मानदंड विभिन्न पदों और राज्यों के आधार पर अलग होता है। आमतौर पर पुरुषों और महिलाओं के लिए ऊंचाई के मानक इस प्रकार होते हैं,

  • पुरुष की ऊंचाई: न्यूनतम 165 सेमी से 170 सेमी
  • महिला की ऊंचाई: न्यूनतम 150 सेमी से 155 सेमी

2. छाती का माप ( केवल पुरुषों के लिए)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती का माप भी एक महत्वपूर्ण मानदंड होता है। इस मापदंड में फुलाए गए और बिना फुलाए छाती का माप शामिल होता है।

  • बिना फुलाए (Normal): 80 सेमी से 85 सेमी
  • फुलाकर (Expanded): 85 से 90 सेमी।

3. दौड़ (Running/ Race)

पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में दौड़ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें सहनशक्ति और गति की जांच की जाती है। दौड़ की दूरी और समय इस प्रकार हो सकते हैं,

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 1600 मीटर (1.6 किमी) दौड़ 6-7 मिनट में पूरी करनी होती है।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 800 मीटर दौड़ 4-5 मिनट में पूरी करनी होती है।

4. लंबी कूद और ऊंची कूद (Long Jump and High Jump)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • लंबी कूद: 14 फीट से 16 फीट
  • ऊंची कूद: 3.5 फीट से 4 फीट

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • लंबी कूद: 8 फीट से 10 फीट
  • ऊंची कूद: 2.5 फीट से 3 फीट

5. गोला फेंक (Shot Put)

कई पुलिस भर्ती परीक्षाओं में गोला फेंक (Shot Put) भी एक जरूरी टेस्ट होता है। इसमें भारी वजन के गोले को एक निर्धारित दूरी तक फेंकना होता है।

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 16 पाउंड का गोला 16-20 फीट तक फेंकना।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 12 पाउंड का गोला 10-15 फीट तक फेंकना।

और पढ़े, Sub Inspector kaise bane in hindi 2025 जानें Girls SI kaise bane, योग्यता, सैलरी, फिजिकल टेस्ट, स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी देखें?

10th Ke Baad Police Kaise Bane
10th Ke Baad Police Kaise Bane

10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें? / 10 ke baad police ki taiyari kaise kare

जैसे की, आपको पता है, कि 10th ke baad तो पुलिस नही बन सकते, इसके लिए आपको 12वीं पास होना चाहिए। लेकिन आप 10th ke baad police की तैयारी शुरू कर सकते है। 10th ke baad police बनने की तैयारी शुरू करने के लिए आप 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी कर सकते हैं। यहां नीचे 10th ke baad police ki taiyari करने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई हैं।

10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें girl

शैक्षिक योग्यता:

  • सबसे पहले आप अपनी शैक्षिक योग्यता को पूरा करे, जिसमे कांस्टेबल पद के लिए आप 12वीं पास और उच्च पद के लिए 12वीं कक्षा के बाद ग्रेजुएशन करना आवश्यक है।

लिखित परीक्षा की तैयारी:

  • लिखित परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स एक प्रमुख विषय होता है। नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ें और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामान्य ज्ञान की किताबें पढ़ें।
  • परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पर ध्यान दें, जो कि हर परीक्षा के लिए अलग होता है। मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें।

फिजिकल फिटनेस की तैयारी:

  • पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक फिटनेस की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके लिए नियमित व्यायाम, दौड़ और अन्य फिटनेस गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करें।
  • अपनी ऊँचाई और वजन को नियंत्रित रखें, क्योंकि शारीरिक योग्यता परीक्षा में यह महत्वपूर्ण होते हैं।

मेडिकल परीक्षण:

  • मेडिकल परीक्षा के लिए नियमित मेडिकल चेकअप करें और किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करें। सही वजन और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) बनाए रखें।

आवेदन प्रक्रिया:

  • रोजगार समाचार और पुलिस भर्ती की वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के समय सभी नियम का पालन करें और समय पर आवेदन जमा करें।

पुलिस परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग:

  • कई कोचिंग सेंटर हैं, जो पुलिस परीक्षा के लिए विशेष कोचिंग प्रदान करते हैं। इन्हें जॉइन कर सकते हैं, यदि आपको अपनी तैयारी को ओर मजबूत बनाना है।
  • इन कदमों का पालन करके आप 10th ke baad police ki Exam के लिए अच्छी तैयारी कर सकते हैं और अपने करियर नई उंचाई तक ले जा सकते हों।

READ MORE:

NLC India Bharti 2024: 334 पदों पर बंपर भर्ती! सैलरी, चयन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य जानकारी देखें?

Graphic Design Course in Hindi Details 2025: कैसे बनाएं करियर और कौन से कोर्स हैं बेस्ट! जानें पूरी जानकारी?

समापन

10th ke baad police kaise bane इसके लिए आपको 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तैयारी करनी होगी। विभिन्न परीक्षाओं और फिटनेस टेस्ट को पास करके आप पुलिस विभाग में शामिल हो सकते हैं। यदि आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित और अनुशासित रहते हैं, तो पुलिस में करियर बनाना आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। ’10वीं के बाद पुलिस कैसे बने?’ इसकी संपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई हैं।

Q1. क्या 10वीं के बाद पुलिस में भर्ती हो सकते हैं?

Ans: नहीं, पुलिस में भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। 10वीं के बाद आपको 12वीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी।

Q2. पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक फिटनेस के क्या मानदंड हैं?

Ans: पुलिस में भर्ती के लिए ऊंचाई, वजन, छाती माप, दौड़, लंबी कूद और अन्य शारीरिक परीक्षण किए जाते हैं। पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और महिलाओं के लिए 150 सेमी आवश्यक है।

Q3. 10वीं के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कैसे करें?

Ans: 10वीं के बाद अपनी शारीरिक फिटनेस पर काम करें, 12वीं की पढ़ाई पूरी करें, और पुलिस भर्ती परीक्षा के सिलेबस के अनुसार लिखित परीक्षा की तैयारी करें।

Q4. 10वीं के बाद पुलिस में करियर बनाने के लिए कौन-कौन से कौशल जरूरी हैं?

Ans: शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास, समस्या समाधान कौशल, नेतृत्व क्षमता, और कानून की बुनियादी समझ जैसे कौशल जरूरी हैं।

Q5. पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के मुख्य विषय क्या हैं?

Ans: लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा से जुड़े विषय होते हैं।

4 thoughts on “10th Ke Baad Police Kaise Bane 2025: 10वीं के बाद पुलिस कैसे बने? जानें स्टेप बाय स्टेप जानकारी!”

Leave a Comment

10th Ke Baad Police Kaise Bane 2025: जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड