10वीं के बाद भारतीय सेना (आर्मी) में शामिल होना कई युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी 10वीं के बाद आर्मी में जाना चाहते हैं, तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं। जिसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेड्समैन और टेक्निकल में आप ज्वॉइन कर सकते हैं। इस लेख में 10th ke baad army kaise join kare और इससे जुड़ी सभी जानकारी बताएंगे।
अगर आप भी आर्मी में जाना चाहते हो, लेकिन आपको यह पता नही है, की 10th ke baad army kaise join kare तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नही है, इस लेख में 10th ke baad army kaise join kare इसकी स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी बताए गए हैं।
JOIN NOW |
Table of Contents
10th ke baad army kaise join kare / 10 ke baad army kaise join kare
10th ke baad army kaise join kare इसके लिए सबसे पहले आपको यह तय करना होगा की, आप किस पद पर जाना चाहते हों। क्यूंकि 10वीं के बाद आर्मी ज्वॉइन करने के मुख्य दो विकल्प होते हैं। पहला सोल्जर जनरल ड्यूटी, दूसरा ट्रेड्समैन। आइए यह दोनों विकल्पों पर नजर डालते हैं,
10th ke baad army kaise join kare इसके लिए 10वीं के बाद भी कई पदों पर भर्ती होती है। जैसे कि Soldier General Duty, Tradesman, Army Technical। आर्मी टेक्निकल पद के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता 12 पास होनी चाहिए।
Army Soldier General Duty (GD)
सोल्जर जनरल ड्यूटी (GD) भारतीय सेना में सबसे बेसिक और मुख्य पदों में से एक है। इस पद पर सैनिक को सेना की सभी सामान्य गतिविधियों जैसे लड़ाई में भाग लेना, सुरक्षा बनाए रखना और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करना होता है।
Soldier General Duty Qualification
- सोल्जर जनरल ड्यूटी (GD) पद में भर्ती होने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता में,
- आपका 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में 33% अंक होना चाहिए।
Soldier General Duty Age Limit
- सोल्जर जनरल ड्यूटी पद में शामिल होने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
Soldier General Duty Selection Process
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट: इसमें 1600 मीटर की दौड़, पुश-अप्स, पुल-अप्स और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ होती हैं।
- मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस की जाँच होती है।
- लिखित परीक्षा (CEE): जनरल नॉलेज, गणित और रीजनिंग पर आधारित प्रश्न होते हैं।
Soldier General Duty Salary
- सोल्जर GD का शुरुआती वेतन लगभग 25,000 से 30,000 प्रति माह होता है, साथ ही भत्ते भी दिए जाते हैं।
Army Tradesman
Tradesman Meaning in hindi: ट्रेड्समैन सेना में विभिन्न ट्रेड्स या कामों को संभालते हैं, जैसे कि मैकेनिक, बढ़ई, कुक, क्लीनर, वॉशरमैन आदि। इस पद पर सैनिक सेना के दैनिक कार्यों में सहयोग करते हैं। इस पद में शामिल होने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता में,
Army Tradesman Qualification
- 8वीं या 10वीं पास (पद के आधार पर शैक्षिक योग्यता बदलती है)।
- ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता आवश्यक होती है।
Army Tradesman Age Limit
- ट्रेड्समैन पद में शामिल होने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 17.5 और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।
Army Tradesman Selection Process
- फिजिकल टेस्ट: इसमें दौड़, पुश-अप्स और अन्य फिजिकल टास्क होते हैं।
- मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जाँच होती है।
- लिखित परीक्षा: कुछ तकनीकी ट्रेड्स के लिए लिखित परीक्षा ली जाती है, जबकि कुछ पदों के लिए नहीं।
Army Tradesman Salary
- ट्रेड्समैन का शुरुआती वेतन 18,000 से 22,000 प्रति माह होता है, साथ ही अन्य भत्ते मिलते हैं।
यह भी पढ़े, 10वीं के बाद क्या करें? | 10th Ke Baad Konsa Course Kare in Hindi में पूरी जानकारी यहां देखें?
Army Technical
आर्मी टेक्निकल पद उन सैनिकों के लिए होता है, जो सेना की तकनीकी और इंजीनियरिंग संबंधित कामों में सहयोग करते हैं। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से संबंधित कार्य होते हैं।
Army Technical Qualification
- साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना आवश्यक है।
- अनिवार्य विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, और इंग्लिश में न्यूनतम 50% अंक। हर विषय में 40% अंक आवश्यक हैं।
Army Technical Age Limit
- आर्मी टेक्निकल पद में शामिल होने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 17.5 और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।
Army Technical Selection Process
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट: इसमें दौड़, पुश-अप्स, पुल-अप्स और अन्य शारीरिक टेस्ट शामिल हैं।
- मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जाँच होती है।
- लिखित परीक्षा (CEE): इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, और जनरल नॉलेज के प्रश्न होते हैं।
Army Technical Salary
- आर्मी टेक्निकल सैनिक का शुरुआती वेतन 25,000 से 35,000 प्रति माह होता है, साथ ही कई अन्य भत्ते मिलते हैं।
इन तीनों पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है और इनकी चयन प्रक्रिया में शारीरिक फिटनेस और शैक्षणिक योग्यता की अहम भूमिका होती है।
10th ke baad army kaise join kare girl: लड़कियां आर्मी कैसे ज्वॉइन करें?
10th ke baad army kaise join kare इसके लिए लड़कियों के लिए सीधे 10वीं के बाद शामिल होने का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन कुछ विशेष रास्ते हैं, जिनके जरिए लड़कियां भारतीय सेना में शामिल हो सकती हैं।
लड़कियों के लिए विभिन्न पद और प्रवेश मार्ग 12वीं के बाद और स्नातक (ग्रेजुएशन) के बाद उपलब्ध होते हैं। यहां पर लड़कियां 10th ke baad army kaise join kare, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
नेशनल कैडेट कोर (NCC)
10th ke baad army kaise join kare इसमें यदि लड़कियां 10वीं के बाद ही सेना में कदम रखने की शुरुआत करना चाहती हैं, तो NCC (National Cadet Corps) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। NCC में शामिल होने से आपको सेना के बारे में जानकारी मिलेगी और आप भविष्य में NCC Special Entry के तहत भारतीय सेना में शामिल हो सकती हैं।
महिला सशस्त्र बलों में शामिल होने के विकल्प (Opportunities for Women in Armed Forces)
1. NDA (National Defence Academy) के माध्यम से,
हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए NDA परीक्षा में शामिल होने का रास्ता साफ कर दिया है। अब लड़कियां भी 12वीं के बाद NDA परीक्षा देकर भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए आवेदन कर सकती हैं। NDA परीक्षा के लिए पात्रता मापदंड,
- शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास (PCM जरूरी है)आयु: 16.5 से 19.5 वर्ष होनी चाहिए।
- NDA परीक्षा पास करने के बाद आपको सेना की अकादमी में प्रशिक्षण मिलेगा, जहाँ से आप सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो सकती हैं।
2. महिला अधिकारी (Women Officer) बनने के लिए ग्रेजुएशन के बाद,
ग्रेजुएशन के बाद भारतीय सेना में महिला अधिकारी बनने के लिए कई रास्ते हैं। लड़कियां ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल हो सकती हैं,
CDS (Combined Defence Services) Exam
- यह परीक्षा UPSC द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से आप भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो सकती हैं।
SSC (Staff Selection Commission) Exam
- इस परीक्षा में लड़कियां स्टाफ सिलेक्शन के माध्यम से भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो सकती हैं। इसमें अधिकतम 14 साल की सेवा का मौका मिलता है।

Read More:
Army kaise join kar sakte hai / Army mein kaise jate hai
‘10th ke baad army kaise join kare‘ इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ विशेष भर्ती प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। जिसमे ऑनलाइन आवेदन से ले कर ट्रेनिंग तक सभी प्रक्रिया शामिल हैं। यहाँ सभी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
Army ki bharti kaise hoti hai
1. Army ऑनलाइन आवेदन
- ’10th ke baad army kaise join kare’ इसके लिए आपका सबसे पहला कदम है, भर्ती की नोटिफिकेशन आने के बाद भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।
- इस आवेदन पत्र में आपको व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उसकी जानकारी भरनी होती है और इसके साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन पूरा करें।
2. Army Physical Test Details: फिजिकल फिटनेस टेस्ट
आवेदन के बाद पहले फिजिकल टेस्ट लिया जाता है या तो लिखित परीक्षा आयोजित की जाती हैं। पहले फिजिकल टेस्ट की तारीख पर आपको यह टेस्ट देना होगा।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) आर्मी भर्ती प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता को नापा जाता है। इसमें शामिल हैं,
- 1600 मीटर की दौड़ (Race): इस दौड़ को 5 से 6 मिनट में पूरा करना होता है।
- पुश-अप्स (Push-ups): कम से कम 10-15 पुश-अप्स किए जाते हैं।
- पुल-अप्स (Pull-ups): 6-10 पुल-अप्स किए जाते हैं।
- बैठक (Squats): लगभग 20-30 बैठक करनी होती हैं।
यह टेस्ट उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता को नापने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें सफ़ल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य माने जाते हैं।
3. Army Common Entrance Exam: लिखित परीक्षा
फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा पास करनी पड़ती है, जिसे Common Entrance Examination (CEE) कहा जाता है। इसमें निम्नलिखित विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं,
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- गणित (Mathematics)
- रीजनिंग (Reasoning)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
यह परीक्षा क्वालिफाइंग होती है, जिसमें पास होने पर उम्मीदवार को आगे की ट्रेनिंग के लिए चुना जाता है।
4. Army Medical Test: मेडिकल टेस्ट
मेडिकल टेस्ट में आपकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जाँच की जाती है। इसमें निम्नलिखित चेक-अप होते हैं:
- उंचाई (Height): न्यूनतम उंचाई 160 से 170 सेमी तक होती है, यह क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती है।
- वजन (Weight): उंचाई के अनुसार सही वजन होना चाहिए।
- दृष्टि (Vision): आँखों की रोशनी 6/6 होनी चाहिए, और रंग अंधापन नहीं होना चाहिए।
- शारीरिक स्वास्थ्य: शरीर के अंगों का सही काम करना, कान, नाक और दाँतों का सही होना और कोई गंभीर बीमारियाँ न होनी चाहिए।
खास जानकारी में, उंचाई और वजन हर एक पद के लिए अलग अलग होती हैं। सभी क्षेत्र और हर एक कैटेगरी के लिए अलग अलग उंचाई और वजन होता हैं।
5. Army Merit List: मेरिट लिस्ट
- लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को भर्ती के लिए योग्य माना जाता है।
6. Army Training: ट्रेनिंग
भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है। ट्रेनिंग का समय पद के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। आमतौर पर 6 महीने से 1 साल की ट्रेनिंग होती हैं। इसमें फिजिकल, मानसिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि सैनिक युद्ध और अन्य सैन्य कार्यों के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके।
7. Army Document Verification: फाइनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ट्रेनिंग के बाद फाइनल डॉक्यूमेंट्स की जाँच होती है, जिसमें आपकी शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि की जांच की जाती है। सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही और वैध होने चाहिए, ताकि वेरिफिकेशन के दौरान कोई समस्या न हो।
Army me kya kya documents chahiye
10th ke baad army kaise join kare इसमें आवेदन करने और चयन प्रक्रिया के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। यह दस्तावेज़ आपकी पहचान, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारियों को सत्यापित करने के लिए मांगे जाते हैं। यहाँ उन दस्तावेज़ों की सूची दी गई है, जो आर्मी भर्ती के समय आवश्यक होते हैं।
1. शैक्षिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates)
- 10वीं का प्रमाणपत्र और सर्टिफिकेट
- उच्च शिक्षा के सर्टिफिकेट (यदि आपने उच्च शिक्षा प्राप्त की हो तो)
2. जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- आपके जन्म की पुष्टि के लिए मान्य जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।
3. आधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफ (Aadhaar Card or Other ID Proof)
- पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।
4. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र, जिसमें आपकी स्थायी निवास की जानकारी हो।
5. पासपोर्ट साइज फोटो
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो (आमतौर पर 10-12 फोटो)।
- ध्यान दें कि यह फोटो हाल ही की होनी चाहिए और सेना के मानकों के अनुसार होनी चाहिए।
6. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- अगर आप किसी आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) से आते हैं, तो जाति प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। यह राज्य सरकार द्वारा जारी होना चाहिए। (यदि लागू हो तो)
7. रिलीज़/नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)
- अगर आप किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी नौकरी में हैं, तो आपको अपने नियोक्ता से NOC प्रस्तुत करना होगा।
8. स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) (Sports Certificate)
- यदि आपने किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो और स्पोर्ट्स कोटा के तहत आवेदन कर रहे हों, तो खेल से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
9. एनसीसी प्रमाण पत्र (NCC Certificate)
- अगर आपने एनसीसी (National Cadet Corps) में भाग लिया है, तो इसका प्रमाण पत्र भी साथ में प्रस्तुत करें। यह सेना में भर्ती के समय ज्यादा अंक प्रदान कर सकता है।
10. बैंक पासबुक की कॉपी (Bank Passbook Copy)
- आपके बैंक अकाउंट की जानकारी के लिए बैंक पासबुक की कॉपी भी मांगी जा सकती है।
11. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- एक सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आपसे संपर्क किया जा सके।
12. PAN Card
- कई बार पैन कार्ड की मांग भी की जाती है, विशेषकर सैलरी और अन्य वित्तीय प्रक्रियाओं के लिए।
10th ke baad army kaise join kare इसमें शामिल होने के बाद आपको सभी दस्तावेज़ों के साथ मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates) और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दस्तावेज़ सही और मान्य हों, क्योंकि दस्तावेज़ों में कोई भी गलती होती है, तो भर्ती प्रक्रिया को रोका जा सकता है।

यह भी पढ़े, Cabin Crew Kaise Bane 2024-25: केबिन क्रू कैसे बने पूरी जानकारी, योग्यता, सैलरी, उंचाई, फीस और ट्रेनिंग
10th ke baad army ka form kaise bhare: 10वीं के बाद आर्मी का फॉर्म कैसे भरें?
10वीं के बाद आर्मी में जाने वाले युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के अवसर होते हैं, खासकर सोल्जर जनरल ड्यूटी (GD) और सोल्जर ट्रेड्समैन के पदों पर।
इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको भी पता नही है, की ’10th ke baad army ka form kaise bhare’ तो इसकी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी यहां दी गई है,
1. भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 10वीं के बाद आर्मी का फॉर्म भरने के लिए आपको भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भर सकते हों। भारतीय सेना की सभी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।
2. रजिस्ट्रेशन करें (New Registration)
- आर्मी की वेबसाइट पर, यदि आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपकी बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, और मोबाइल नंबर भरें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको एक OTP आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें और अपना अकाउंट वेरिफाई करें।
3. लॉगिन करें (Login)
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आपको एक डैशबोर्ड दिखाई देगा जहाँ से आप फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
4. ऑनलाइन आवेदन (Fill Online Application Form)
जब आपके आर्मी में भर्ती की तारीख घोषित हो जाती है, तब आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया:
- वेबसाइट पर लॉगिन होने के बाद “Apply Online” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपना नाम, पता, जन्म तिथि, पिता का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- 10वीं की जानकारी जैसे स्कूल का नाम, पासिंग ईयर और अंक दर्ज करें।
- आप जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसे चुनें (जैसे सोल्जर GD, सोल्जर ट्रेड्समैन)।
- पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज़ जैसे 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आदि अपलोड करें।
- दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आपको फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह से जांच लें।
5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (Download Admit Card)
- फॉर्म सबमिट करने के बाद, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख पर एक एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यह एडमिट कार्ड आपके लॉगिन अकाउंट पर उपलब्ध होगा। जिसे डाउनलोड करके आपको परीक्षा देने जानी होगी।
इस तरह से आप 10वीं के बाद आर्मी का फॉर्म भर सकते हों। यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी की मदद से आप आसानी से आर्मी का फॉर्म भर पाएंगे।
10th ke baad army ki taiyari kaise karen: 10वीं के बाद आर्मी की तैयारी कैसे करें?
भारत में ऐसे कई सारे युवाओं होगे, जो ’10th ke baad army kaise join kare’ आर्मी में जाना चाहते है और इसके लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार होना जरूरी है।
10th ke baad army kaise join kare, तो आपको सही दिशा में तैयारी शुरू करनी होगी। यहां ’10th ke baad army ki taiyari kaise karen’ इसकी विस्तार से जानकारी बताएं गई है, जिसे पढ़कर आप अपनी तैयारी आसानी से कर पाएंगे।
1. फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें (Focus on Physical Fitness)
- सबसे पहले तो भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित रूप से दौड़, पुश-अप्स और पुल-अप्स का अभ्यास करें।
2. शारीरिक मानदंडों (Physical Standards)
- सेना में भर्ती के लिए आपकी ऊँचाई, वजन और छाती के माप जैसे शारीरिक मानदंड महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए आवश्यक शारीरिक मानदंड क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इसकी भी जानकारी उपर बताई गई हैं।
3. लिखित परीक्षा की तैयारी (Prepare for Written Exam)
- 10वीं के बाद सोल्जर GD और सोल्जर ट्रेड्समैन जैसी भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, और सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न होते हैं। इसलिए आपको लिखित परीक्षा की अच्छे से तैयारी करनी होगी।
4. मानसिक तैयारी (Mental Preparation)
- सेना में चयन के लिए मानसिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। आपकी एकाग्रता, संकल्प शक्ति और दृढ़ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक शक्ति विकसित करें।
इन सभी चरणों का पालन करके आप आर्मी की अच्छे से तैयारी कर पाएंगे। 10वीं के बाद आर्मी में शामिल होने के लिए फिजिकल फिटनेस और लिखित परीक्षा दोनों अहम भूमिका निभाती हैं।
Conclusion
10वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होना न केवल एक गर्व की बात है, बल्कि यह आपके करियर के लिए भी शानदार मौका हो सकता है। सही योग्यता और कड़ी मेहनत से आप इस दिशा में अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इस लेख में ’10th ke baad army kaise join kare’, ‘Army kaise join kar sakte hai’ और अन्य सभी जानकारी आपको आर्मी जॉइन करने में मदद करेगी।
10th ke baad army kaise join kare?
आप भारतीय सेना के विभिन्न पदों, जैसे सोल्जर जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेड्समैन और आर्मी टेक्निकल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपकी आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए और 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में 33% और कुल मिलाकर 45% अंक आवश्यक होते हैं।
आर्मी की भर्ती प्रक्रिया क्या है?
आर्मी की भर्ती प्रक्रिया में चार चरण होते हैं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और लिखित परीक्षा शामिल होती हैं।
आर्मी में भर्ती के लिए ऊंचाई और वजन कितना होना चाहिए?
आपकी ऊंचाई और वजन भर्ती क्षेत्र पर निर्भर करते हैं। आमतौर पर ऊंचाई 157-170 सेमी और वजन 48-50 किग्रा के बीच होना चाहिए।
4 thoughts on “10th ke baad army kaise join kare 2024-25: 10वीं के बाद आर्मी में भर्ती होने की जानें पूरी जानकारी! फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, ट्रेनिंग”